फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former Australia captain Ian Chappell praised indian cricket team said India are best placed of all teams

तारीफ: इयान चैपल ने टीम इंडिया के पढ़े कसीदे, कहा- भारत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम

Sun, 18 Jul 2021 02:02 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 18 Jul 2021 02:02 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने भा्रतीय क्रिकेट टीम की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि जब कभी बल्लेबाजी की बात होती है तो भारतीय टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है। उनके मुताबिक भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खिला़ड़ियों को पर्याप्त अवसर दिए जाते हैं। 

विज्ञापन
former Australia captain Ian Chappell praised indian cricket team said India are best placed of all teams
इयान चैपल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, सबसे अच्छी गहराई वाली टीम मौजूदा महामारी के दौर में बहुत बड़ा फायदा होगा। कोविड-19 नियमों, बायो-बबल और यात्रा प्रतिबंधों ने विभिन्न टूर्नामेंटों के लिए अलग-अलग टीम बनाने को प्रेरित किया है। 

विज्ञापन


ईएसपीएनक्रिकइंफो के लिखे कॉलम में उन्होंने कहा, एक ठोस टीम क्रिकेट खेलने वाले देशों का सबसे बेशकीमती अधिकार है। इस दौरान उन्होंने भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमों में मौजूद गहराई की प्रशंसा की। उन्होंने आगे कहा, इस महामारी के युग में यह स्पष्ट हो गया है कि क्रिकेट टीम के बेशकीमती तत्वों में से एक गहराई है, आदर्श रूप से यह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में होनी चाहिए। 
विज्ञापन


भारतीय टीम ने प्रचुर मात्रा में अपनी गहराई दिखाई है खासकर तेज गेंदबाजी, जिन्होंने हालिया दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को उनकी धरती पर हराया। वहीं न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में छह बदलाव कर एजबेस्टन में इंग्लैंड को हराया। कीवी टीम ने अपनी प्रतिभा से सबको हैरान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में लचीलापन और गहराई दोनों दिखाई हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल होने वाली एशेज में उनकी संभावनाओं को साकिब महमूद और ब्रायडन कार्स दोनों के शानदार प्रदर्शन से बढ़ावा मिला। इन दोनों गेंदबाजों की गति उछाल वाली पिच पर पूंजी की तरह साबित होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की तारीफ करते हुए कहा, टीम इंडिया बल्लेबाजी की दृष्टि से इन टीमों में सर्वश्रेष्ठ है।  


इयान चैपल ने आगे कहा कि जब कभी बल्लेबाजी में प्रतिभा की बात होती है तो भारतीय टीम इन सभी टीमों में सर्वश्रेष्ठ है। उनकी विकास प्रणाली जो पारंपरिक तकनीकों के साथ खिलाड़ियों को तैयार करती है और प्रथम श्रेणी स्तर पर प्रर्याप्त अवसर प्रदान करती है उससे हर कोई ईर्ष्या कर सकता है। लेकिन ध्यान रहे, भारत की असली परीक्षा इंग्लैंड दौरे पर होगी। क्योंकि उन्होंने अभ्यास मैच नहीं खेला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed