फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former all rounder Yuvraj singh joins New York Strikers as captain and icon player for LCT season 2

Yuvraj Singh: LCT के दूसरे सत्र के लिए न्यूयॉर्क टीम से बतौर कप्तान और आइकन खिलाड़ी के रुप में जुड़े युवराज

Wed, 14 Feb 2024 07:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 14 Feb 2024 07:19 PM IST
सार

युवराज सिंह को लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी के दूसरे सीजन में न्यूयॉर्क सुपरस्टार स्ट्राइकर्स के कप्तान और आइकन खिलाड़ी के रुप में नामित किया गया।

विज्ञापन
Former all rounder Yuvraj singh joins New York Strikers as captain and icon player for LCT season 2
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह आगामी लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी (एलसीटी) में खेलते नजर आएंगे। बुधवार को उन्हें इस टूर्नामेंट के लिए न्यूयॉर्क सुपरस्टार स्ट्राइकर्स के कप्तान और आइकन खिलाड़ी के रुप में नामित किया गया। युवराज जिस टीम का नेतृत्व करेंगे उसमें पाकिस्तान के बाबर आजम, इमाम उल हक, नसीम शाह, आसिफ अली और मोहम्मद आमिर शामिल हैं। इसके अलावा टीम में अफगानिस्तान के राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेस्टइंडीज के कायरन पोलार्ड और श्रीलंका के मथीसा पथिराना भी खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन


सात मार्च से शुरु होगा टूर्नामेंट
न्यूयॉर्क सुपरस्टार स्ट्राइकर्स ने बुधवार को जारी किए बयान में कहा, “युवराज के शामिल होने से टीम में विशेषज्ञता, कौशल और नेतृत्व क्षमता में इजाफा होगा जिससे टूर्नामेंट के आगामी सत्र के लिए न्यूयॉर्क सुपरस्टार स्ट्राइकर्स की तैयारी मजबूत होगी।“ 90 गेंदों के प्रारुप में सात से 18 मार्च तक यह टूर्नामेंट श्रीलंका के कैंडी में आयोजित किया जाएगा। इसका पिछला सीजन 20 ओवर के प्रारुप में गाजियाबाद में आयोजित किया गया था जिसका फाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। यही वजह थी कि इंदौर नाइट्स और गुवाहाटी एवेंजर्स को उद्घाटन सत्र का संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।
विज्ञापन


खिलाड़ी का करियर
बात करें युवराज सिंह के अंतरराष्ट्रीय करियर की तो उन्होंने 40 टेस्ट मैचों में 1900 रन बनाए और नौ विकेट चटकाए। वहीं, 304 वनडे मैचों में पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने 8701 रन बनाए और 111 विकेट हासिल किए। इसके अलावा युवराज ने 58 टी20 मैचों में 1177 रन और 28 विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed