फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   football was first love of Aashis Nehra

क्रिकेट न खेलते तो क्या करते आशीष नेहरा...

Thu, 02 Nov 2017 06:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 02 Nov 2017 06:08 AM IST
विज्ञापन
football was first love of Aashis Nehra
आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
आशीष नेहरा ने अपने घरेलू मैदान पर बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में जीत के साथ प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। नेहरा अब आईपीएल में खेलने नहीं दिखेंगे। उन्होंने इस बात की घोषणा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान ही कर दी थी। अपने आखिरी मैच में टीम के लिए गेंदबाजी की शुरुआत और अंत करने वाले नेहरा ने 4 ओवर में 29 रन दिए और कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट नेहरा का पहला प्यार नहीं था। क्या आपको मालूम है कि यदि नेहरा क्रिकेट न खेल रहे होते तो आज क्या कर रहे होते।
विज्ञापन


इस सवालों के जवाब नेहरा ने साल 2016 में एक टीवी कार्यक्रम के दौरान दिए थे। नेहरा ने कहा था कि अगर मेरे हाथ में होता तो मैं फुटबॉल खेलता। जब में 7-8 साल का था तो 1986 में मैरा़डोना बहुत पॉपुलर थे। 1986 में विश्वकप अर्जेंटीना ने जीता था। उसके बाद से मैं आज तक फुटबॉल देखता हूं और हर फीफा विश्वकप में अर्जेंटीना मेरी फेवरेट टीम होती है। 
विज्ञापन


उन्होंने ये भी कहा था कि मैंने क्रिकेट काफी लेट खेली मैंने दिल्ली के लिए कभी अंडर-19 क्रिकेट नहीं खेली। दिल्ली की क्लब क्रिकेट से सीधा रणजी ट्रॉफी टीम में आया था। जब मैं 15-16 साल का था और सोनट क्लब में भी जाता था तो कई बार में क्रिकेट की प्रैक्टिस मिस करके फुटबॉल खेलने चला जाता था।  18 साल में रणजी ट्रॉफी खेला और अगले सीजन ही मुझे इंडिया के लिए खेलने का मौका मिल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी फैमिली स्पोर्टी है, परिवार में सभी खेल देखे जाते हैं। पहले क्बल में गया एक दो साल खेला तो धीरे-धीरे स्टार्ट हो गई क्रिकेट। इसलिए मेरा क्रिकेट की तरफ रुझान बढ़ता चला गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed