{"_id":"a721db14-da38-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"flats-given-to-csk-players-by-bookie","type":"story","status":"publish","title_hn":"'धोनी के तीन खिलाड़ियों को बुकी ने दिए फ्लैट'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'धोनी के तीन खिलाड़ियों को बुकी ने दिए फ्लैट'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 21 Jun 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग से शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक तो खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग की ऐवज में मोटा पैसा लेने की बात सामने आ रही थी। लेकिन यह मामला अब और आगे बढ़ गया है।
विज्ञापन
आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने एक सनसनीखेज दावे में कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के तीन खिलाड़ी एक रियल एस्टेट दिग्गज से करीबी ताल्लुक रखते हैं, जो एक बुकी भी है। यह बुकी सीएसके के मालिक गुरुनाथ मयप्पन और आईपीएल के दूसरे फ्रेंचाइजी मालिकों से भी रिश्ते रखता है।
विज्ञापन
सिलसिलेवार ट्वीट के जरिए मोदी ने कई दावे किए हैं। उन्होंने कहा है कि इस रियल एस्टेट कारोबारी ने 2010 में आईपीएल फ्रेंचाइजी खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन वह नाकाम रहा। उसने सीएसके के खिलाड़ियों को फ्लैट भी दिए।
विज्ञापन
मोदी ने किसी नाम का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने लिखा, 'विश्वसनीय सूत्रों से अभी जानकारी मिली कि सीएसके के तीन खिलाड़ी नाइटक्लब मालिक और रियल एस्टेट टाइकून के साथ घूम रहे हैं। वही रियल एस्टेट किंग, जो बुकी भी है और इन लड़कों को उसने न्यू बांद्रा सी फेस कॉम्प्लेक्स, दिल्ली के नोएडा में फ्लैट दिए हैं।'
उन्होंने आगे लिखा, 'अगर यह खबर सही है, तो जब मैं चेयरमैन था, तो इस व्यक्ति को तीन साल के लिए बोली में हिस्सा लेने से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था।'