फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Curtis Campher Five Wickets in Five Balls Record in Professional Cricket News in Hindi

World Record: आयरलैंड के इस गेंदबाज ने रच दिया इतिहास, लगातार पांच गेंद में झटके पांच विकेट, पहली बार हुआ ऐसा

Fri, 11 Jul 2025 09:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 11 Jul 2025 09:27 AM IST
सार

Curtis Campher 5 Wickets Record : आयरलैंड के लिए 61 टी20 की 52 पारियों में कैंफर ने अब तक 125.37 के स्ट्राइक रेट से 924 रन बनाए हैं। इनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने टी20 में 31 विकेट भी लिए हैं। 25 रन देकर चार विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है।
 

विज्ञापन
Curtis Campher Five Wickets in Five Balls Record in Professional Cricket News in Hindi
कर्टिस कैंफर - फोटो : ICC

विस्तार

आयरलैंड के ऑलराउंडर कर्टिस कैंफर ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। वह पुरुषों के पेशेवर क्रिकेट में लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट झटकने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। कैंफर ने इंटर-प्रोविंशियल टी20 ट्रॉफी में नॉर्थ-वेस्ट वॉरियर्स के खिलाफ मुंस्टर रेड्स के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 2.3 ओवर में 16 रन देकर पांच विकेट झटके।
विज्ञापन

कैंफर ने अपने दूसरे और तीसरे ओवर में किया कमाल

कैंफर ने अपने दूसरे ओवर की आखिरी दो गेंद और तीसरे ओवर की शुरुआती तीन गेंद पर लगातार पांच विकेट लिए। 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक वक्त वॉरियर्स का स्कोर 87 रन पर पांच विकेट था। इसके बाद पूरी टीम 88 रन पर सिमट गई। ईएसपीएन के मुताबिक, कैंफर ने पारी के 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जेरेड विल्सन को क्लीन बोल्ड किया। फिर आखिरी गेंद पर ग्राहम ह्यूम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Curtis Campher Five Wickets in Five Balls Record in Professional Cricket News in Hindi
कर्टिस कैंफर - फोटो : EspnCrickinfo
अपने अगले ओवर यानी अपने तीसरे और पारी के 14वें ओवर में की पहली गेंद पर कैंफर ने हैट्रिक पूरा किया। उन्होंने एंडी मैकब्राइन का विकेट हासिल किया। कैंफर ने उन्हें डीप मिडविकेट पर कैच कराया। इसके बाद ओवर की दूसरी गेंद पर कैंफर ने रॉबी मिलर को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। फिर तीसरी गेंद पर जोश विल्सन को क्लीन बोल्ड कर लगातार पांच गेंदों में पांच विकेट झटकने की खास उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

कैंफर चार गेंद में झटक चुके हैं चार विकेट

कैंफर पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में चार गेंदों में चार विकेट हासिल कर चुके हैं। हालांकि, पुरुष और महिला क्रिकेट को मिला दें तो कैंफर यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी नहीं हैं। उनसे पहले जिम्बाब्वे की महिला खिलाड़ी केलिस निधलोवु ने साल 2024 में घरेलू टी20 टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे अंडर-19 के लिए खेलते हुए ईगल्स विमेंस के खिलाफ ऐसा ही किया था।

आयरलैंड के लिए कैंफर का टी20 करियर

आयरलैंड के लिए 61 टी20 की 52 पारियों में कैंफर ने अब तक 125.37 के स्ट्राइक रेट से 924 रन बनाए हैं। इनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने टी20 में 31 विकेट भी लिए हैं। 25 रन देकर चार विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। मैच के बाद कैंफर ने कहा, 'ओवर बदलने की वजह से मुझे सच में समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। मैं बस अपनी लाइन लेंथ पर टिका रहा और चीजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और खुशकिस्मती से अच्छी गेंदबाजी कर पाया।'

छठा विकेट भी ले लेते कैंफर? पढ़ें उनका जवाब

जब उनसे पूछा गया कि अगर कोई और बल्लेबाज मैदान पर आता तो क्या वह छठा विकेट भी ले लेते? इस पर कैंफर ने कहा, 'नहीं, मुझे नहीं लगता। रिकॉर्ड्स ऐसे ही होते हैं। अच्छा-बुरा दोनों ही स्वीकार करो।' अंगुली की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से बाहर होने के बाद यह कैंफर का दूसरा मैच था। मंगलवार को लेइनस्टर लाइटनिंग के खिलाफ अपने वापसी मैच में उन्होंने 35 गेंदों पर 57 रन बनाए थे, लेकिन गेंदबाजी नहीं की थी। गुरुवार को लगातार पांच विकेट लेने से पहले उन्होंने 24 गेंदों पर 44 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed