फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   FIve most expensive players of IPL history, KL Rahul tops the list with 17 crore price tag

IPL Expensive Players: केएल राहुल अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी, शीर्ष पांच में चार भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

Sat, 12 Feb 2022 11:31 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 12 Feb 2022 11:31 AM IST
सार

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में जाने से पहले लखनऊ और अहमदाबाद की फ्रैंचाइजी ने अपने खरीदे हुए खिलाड़ियों की सूची जारी की थी। लखनऊ का कप्तान बनने के साथ ही राहुल आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं। वह अब कई खिलाड़ियों से आगे निकल गए हैं।

विज्ञापन
FIve most expensive players of IPL history, KL Rahul tops the list with 17 crore price tag
लोकेश राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन में जाने से पहले लखनऊ और अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी ने अपने खरीदे हुए खिलाड़ियों की सूची जारी की थी। इसमें लखनऊ ने भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को 17 करोड़ की भारी भरकम राशि के साथ अपने साथ जोड़ा और उन्हें अपना कप्तान बनाया। वहीं अहमदाबाद की तरफ से भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को 15 करोड़ की राशि में खरीदकर अपना कप्तान नियुक्त किया गया। 

विज्ञापन


लखनऊ का कप्तान बनने के साथ ही राहुल आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं। वह अब कई खिलाड़ियों से आगे निकल गए हैं। 2021 तक पंजाब किंग्स के कप्तान रहे राहुल के लिए आईपीएल के पिछले कुछ सीजन बल्लेबाज के तौर पर बेहद शानदार रहे हैं। हालांकि कप्तानी में उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। फिलहाल आइए जानते हैं आईपीएल इतिहास के अब तक के महंगे खिलाड़ियों के बारे में। 
विज्ञापन


आईपीएल की लाइव कवरेज के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


केएल राहुल: 
अलग-अलग क्रम पर बल्लेबाजी करने के साथ-साथ विकेटकीपिंग और कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज लोकेश राहुल अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब किंग्स का साथ छोड़ने के बाद लखनऊ की नई फ्रेंचाइजी ने उन्हें 17 करोड़ रुपये में ख़रीदा। 


क्रिस मॉरिस:
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 2021 की नीलामी में 16.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। 

युवराज सिंह:
बाएं हाथ के ऑलराउंडर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को 2015 की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 16 करोड़ रुपये की राशि के साथ अपनी टीम में शामिल किया था। 

रविंद्र जडेजा:
भारतीय ऑलराउंडर और कई सालों तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे रविंद्र जडेजा को सीएसके ने इस बार 16 करोड़ की राशि के साथ रिटेन किया है। 

रोहित शर्मा:
आईपीएल इतिहास और मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा को इस बार उनकी फ्रैंचाइज़ी ने 16 करोड़ में रिटेन किया है। 

विराट कोहली:
इन पांच खिलाड़ियों के अलावा बात करें सबसे अधिक सैलरी पाने वाले खिलाड़ी की तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को उनकी फ्रेंचाइज़ी ने 2018 से 2021 तक 17 करोड़ रुपये की सैलरी दी थी। हालांकि इस बार उन्हें 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed