फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   five indian heroes of historical victory against australia

ये पांच रहे मोहाली टेस्ट के हीरो

Tue, 19 Mar 2013 10:59 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 19 Mar 2013 10:59 AM IST
विज्ञापन
five indian heroes of historical victory against australia

टीम इंडिया ने मोहाली में कंगारुओं को 6 विकेट से हराने के साथ ही सीरीज पर कब्जा कर लिया। चार टेस्ट की सीरीज में भारत 3-0 की अजेय बढ़त ले चुका है। वैसे तो इस जीत में पूरी टीम का योगदान रहा। लेकिन कुछ खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन ने ऑस्ट्रेलिया को मैच में कहीं भी वापसी करने का मौका नहीं दिया।

विज्ञापन


शिखर धवन
वीरेंद्र सहवाग की जगह टीम में ओपनर के तौर पर आए शिखर धवन ने डेब्यू मैच में ही अपनी उपयोगिता साबित कर दी। ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में बनाए 408 रनों के विशाल स्कोर को देखकर लगा कि भारत की विजय डगर मुश्किल होगी।
विज्ञापन


लेकिन शिखर धवन ने डेब्यू मैच में महज 177 गेंदों में 187 रनों की पारी खेलकर सारा खेल बदल दिया। खास बात यह है कि धवन ने 85 गेंदों में डेब्यू टेस्ट मैच का सबसे तेज सैंकड़ा जड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविंद्र जडेजा
सीरीज के शुरुआती दो मैचों की तरह मोहाली टेस्ट में भी रविंद्र जडेजा भारत के लिए तुरूप का इक्का साबित हुए। पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर गेंदबाजों के सामने कप्तान एमएस धोनी की सारी रणनीतियां बेअसर हो चुकी थी। दोनों के बीच 139 रनों की साझेदारी हो चुकी थी।

रविंद्र जडेजा ने लगातार दो गेंदों पर डेविड वॉर्नर (71) और माइकल क्लार्क (0) को आउट कर टीम में जोश भर दिया।

दूसरी पारी में भी जडेजा ने मेहमान टीम के सबसे विश्वसनीय बल्लेबाज माइकल क्लार्क को मामूली स्कोर पर पवेलियन भेजकर भारत की जीत आसान कर दी। जडेजा ने दोनों पारियों में मिलाकर 6 विकेट झटके।

भुवनेश्वर कुमार
bhuvneshwar kumarमैच के चाथे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने तीसरे दिन की अपेक्षा धीमी बल्लेबाजी की। साथ ही चायकाल तक का सत्र खत्म हो चुका था। लगा यह मैच ड्रॉ की ओर अग्रसर है।

तभी भुवनेश्वर कुमार ने मैच के चौथे दिन के आखिरी सत्र में केवल आठ ओवर में ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती तीन विकेट झटककर मैच में भारत की वापसी करा दी।

मुरली विजय
पिछले मैच में शानदार सैंकड़ा जड़ने वाले ओपनर मुरली विजय मोहाली टेस्ट में भी भारत की जीत का अहम हिस्सा रहे।

शिखर धवन की धमाकेदार शुरुआत का फायदा उठाते हुए मुरली ने इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक जमाया और भारत को पहली पारी में 499 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। विजय ने 153 रनों की पारी खेली। दूसरी पारी में भी मुरली ने 26 रन बनाए।


विराट कोहली
हैदराबाद टेस्ट में शतक लगाने वाले विराट कोहली ने मोहाली टेस्ट में भी छोटी-छोटी मगर दो उपयोगी पारियां खेलीं।

पहली पारी में मुरली विजय और शिखर धवन के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई थी। ऐसे समय में कोहली ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर नाबाद 67 रनों की पारी खेली और टीम का स्कोर 499 तक पहुंचाया। दूसरी पारी में भी कोहली ने 34 रन बनाए।

मोहाली मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed