फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvWI: इन '5 शेरों' के दम पर भारत ने जीती सीरीज, ऐसे किया वानखेड़े में वेस्टइंडीज का शिकार

Thu, 12 Dec 2019 09:37 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 12 Dec 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
five heroes of team india to beat west indies at wankhere to seal series by 2-1
सीरीज जीत के बाद भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर

भारत ने बुधवार को आखिरी व निर्णायक मुकाबले में वेस्टइंडीज को 67 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। जवाब में कैरेबियाई टीम 173 रन ही बना सकी और मैच के साथ-साथ सीरीज भी हार गई। बता दें कि पहला मुकाबला विंडीज ने जीता था, जबकि दूसरे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आइए जानते हैं इस मैच की जीत के पांच हीरो कौन रहे?


 

five heroes of team india to beat west indies at wankhere to seal series by 2-1
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शर्मा

पारी की शुरुआत करने वाले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 34 गेंदों में छह चौके और पांच छक्के की मदद से 71 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। रोहित ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टी-20 करियर का 19वां अर्धशतक था। पहले विकेट के लिएरोहित और  केएल राहुल ने 135 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई।

five heroes of team india to beat west indies at wankhere to seal series by 2-1
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

केएल राहुल

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल तीसरे टी-20 में अपने तीसरे शतक से चूक गए। वह अगर नौ रन और बना लेते तो वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हो जाते। अगर ऐसा होता तो राहुल क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए न्यूजीलैंड को कॉलिन मुनरो की बराबरी कर लेते। मुनरो टी-20 में तीन शतक जड़ चुके हैं। टी-20 में केएल राहुल के नाम दो शतक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
five heroes of team india to beat west indies at wankhere to seal series by 2-1
विराट कोहली - फोटो : ट्वीटर

विराट कोहली

रोहित और राहुल के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 29 गेंदों में चार चौके और सात छक्के की मदद से 70 रन की धुआंधार पारी खेली। कोहली ने 21 गेदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

विज्ञापन
five heroes of team india to beat west indies at wankhere to seal series by 2-1
मोहम्मद शमी - फोटो : social media

मोहम्मद शमी

दो साल बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चार ओवर्स में 25 रन देकर दो विकेट झटके। शमी ने अपना आखिरी टी-20 में नौ जुलाई 2017 को विंडीज के खिलाफ ही खेला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed