राजस्थान ने दिल्ली को बारिश प्रभावित मैच में 10 रन से हरा दिया। बारिश से प्रभावित इस मैच में दिल्ली को डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर 6 ओवर में 71 रन की चुनौती मिली थी। लेकिन इस लक्ष्य का सामना करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम सिर्फ 60 रन ही बना सकी।
कॉलिन मुनरो के पहली ही गेंद पर रन आउट होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल और ऋषभ पंत जैसे तेज क्रिकेट के स्पेशसलिस्ट बल्लेबाज भी टीम को जीत नहीं दिला सके। राजस्थान के लिए लाफ्लिन ने 2 और उनादकट ने 1 विकेट लिया। आइए जानते हैं राजस्थान की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले पांच खिलाड़ियों के बारे में।
2 of 6
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ipl
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे की टीम की जीत में काफी अहम भूमिका है। ओपनिंग बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट के जल्दी आउट हो जाने के बाद रहाणे ने संभलकर खेलते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। रहाणे ने 40 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 45 रनों की कीमती पारी खेली।
टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने रनों की गति को तेज करने का काम किया। संजू ने सिर्फ 22 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 37 रन की शानदार पारी खेली।
इंग्लिश क्रिकेट टीम के धमाकेदार बल्लेबाज जोस बटलर ने भी अपना आक्रामक खेल दिखाते हुए 18 गेंदों पर 29 रन बनाए। इस महत्वपूर्ण पारी में बटलर ने दो चौके और दो छक्के भी जड़े।
5 of 6
rajasthan royalsben laughlin
बेन लाफलीन ने अपनी शानदार गेंदबाजी के बूते दिल्ली डेयडेविल्स को मैच में वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने डेयरडेविल्स को दो खिलाड़ियों को शिकार बनाया, जिनमें ग्लेन मैक्सवेल और विजय शंकर शामिल हैं।