फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   First time in history, Josh Hazlewood, Mitchell Marsh named Australia joint Test vice captain
WI Inning
87/3 (7.1 ov)
Target: 250
Sherfane Rutherford 19(7)*
Shai Hope 39 (20)
WI need 163 runs in 12.5 remaining overs

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में चुने गए दो उप कप्तान, इतिहास में पहली बार लिया गया ऐसा फैसला

Thu, 27 Sep 2018 10:57 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
First time in history, Josh Hazlewood, Mitchell Marsh named Australia joint Test vice captain

दक्षिण अफ्रीका दौरे में हुए बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद दोबारा खड़े होने की कोशिश कर रही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में बदलाव का दौर जारी है। अनुभवी खिलाड़ियों पर तरजीह देते हुए पहले युवा टीम पेन को टीम की कमान सौंपी गई थी। अब पहली बार दो खिलाड़ियों को एक साथ उप कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


ऑलराउंडर मिशेल मार्श और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को उप कप्तान बनाया गया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा कि इन दोनों को टीम के सदस्यों के मतदान से कप्तान टिम पेन के सहायक के रूप में चुना गया, लेकिन इस पर अंतिम फैसला चयन पैनल ने किया जिसमें कोच जस्टिन लैंगर और चयनकर्ता ट्रेवर हॉन्स शामिल हैं।
विज्ञापन


हॉन्स ने पहली बार एक से अधिक उप कप्तान नियुक्त किए जाने के फैसले के बारे में कहा, ‘हमारा मानना है कि नेतृत्व के इस मॉडल से कप्तान को सर्वश्रेष्ठ मदद मिलेगी। यह एक सफल मॉडल है जिसे दुनिया भर के खेलों में उपयोग किया जाता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद पहला दौरा

First time in history, Josh Hazlewood, Mitchell Marsh named Australia joint Test vice captain

छब्बीस वर्षीय पेन पाकिस्तान के खिलाफ सात अक्टूबर से दुबई में होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान अकेले ही उप कप्तान की भूमिका निभाएंगे क्योंकि 27 वर्षीय हेजलवुड चोटिल होने के कारण इस श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे।

यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ की घटना के बाद ऑस्ट्रेलिया का पहला दौरा होगा। इस घटना के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed