फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   first fifty hit after 24 wicket in test match

मैच में कुल 24 विकेट गिरने के बाद बल्ले से निकली पहली फिफ्टी

Thu, 28 Jul 2016 06:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jul 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
first fifty hit after 24 wicket in test match
कुशल मेंडिस - फोटो : PTI

मुकाबले में कुल 24 विकेट गिरने के बाद जाकर पहली फिफ्टी आई है। यह फिफ्टी बाद में तेजी से शतक में बदल गई जिसने मेजबान टीम की लाज कुछ हद तक बचा ली।

विज्ञापन


फिलहाल मैच जहां रोमांचक मोड़ पर आ गया है तो वहीं इसी मैच में लगातार बारिश और गीला आउटफील्ड मैच के रोमांच में बार-बार ग्रहण लगा रहा है। यह मैच हो रहा है पल्लेकल में जिसमें मेजबान श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया आपस में खेल रही हैं। पहले 2 दिन तक 21 विकेट गिरने के बाद तीसरे दिन एक बल्लेबाज ने मैच की लाज रख ली और शतक ही ठोंक दिया।
विज्ञापन


श्रीलंका की पहली पारी महज 117 रन पर सिमट गई जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 203 रन बनाए और 86 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। पहली पारी में 86 रनों से पिछड़ने के बाद मेजबान श्रीलंकाई टीम खासे दवाब में थी क्योंकि दूसरी पारी में 45 रन पर 3 विकेट गिर गए थे। मैच उसकी पकड़ से दूर जाता दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इस बीच कुशल मेंडिस (नाबाद 169) ने लाजवाब पारी खेली और पहले अर्धशतक फिर शतक ठोंकने के बाद 169 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को 196 रनों की बड़ी बढ़त दिला दी। श्रीलंका ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 282 रन बना लिए हैं। कंगारू गेंदबाज मिचेल स्टार्क और नाथन ल्योन को 2-2 सफलताएं मिली।

इस ऑफ स्पिनर गेंदबाज ने लगा दिया 'दोहरा शतक'

first fifty hit after 24 wicket in test match
नाथन ल्योन, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : PTI

कुशल मेंडिस चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने मैच में अब तक के बल्लेबाजों की नाकामी को धो दिया और शानदार शतक लगा दिया। वह आराम से दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन बारिश ने लगातार तीसरे दिन भी खलल डाला और मैच को बीच में रोक देना पड़ा।

मैच जिस समय रोका गया उस समय मेंडिस 20 चौके और एक छक्के के साथ 169 रन और कुशल परेरा 5 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले कुशल मेंडिस ने दिनेश चंडीमल (42) के साथ पांचवें विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई फिरकी गेंदबाज नाथन ल्योन ने एक साथ क्लब में जगह बना लिया। वह बतौर ऑफ स्पिनर तीसरे ऐसे गैर एशियाई ऑफ स्पिनर गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने का कारनामा किया है।

तीसरे दिन धनंजय डी सिल्वा (36) का विकेट लेकर ल्योन ने टेस्ट में विकेटों का दोहरा शतक जड़ दिया। उनके टेस्ट करियर में 200 विकेट हो गए हैं। उनसे पहले ऑफ स्पिनर लांस गिब्स ने रिकॉर्ड 309 और ग्रीम स्वान (इंग्लैंड) ने 255 विकेट निकाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed