{"_id":"5c14f143bdec2257271e5c40","slug":"fih-can-tak-strict-action-against-indian-hockey-team-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय हॉकी कोच की बढ़ी मुश्किलें, अंपायरिंग पर एतराज उठाने के चलते हो सकती है कार्रवाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय हॉकी कोच की बढ़ी मुश्किलें, अंपायरिंग पर एतराज उठाने के चलते हो सकती है कार्रवाई
Sat, 15 Dec 2018 05:49 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sat, 15 Dec 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
harendra singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीदरलैंड के खिलाफ विश्व कप क्वार्टर फाइनल में हारने के बाद अंपायरिंग पर असंतोष जताने वाले भारतीय कोच हरेंद्र सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत देते हुए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने शनिवार को कहा कि वह उनके बयान की समीक्षा करेगा।
विज्ञापन
नीदरलैंड ने क्वार्टर फाइनल में भारत को 2–1 से हराया था। भारतीय कोच ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंपायर के कुछ फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा था, 'एशियाई खेलों के बाद विश्व कप में भी हमसे मौका छीन लिया गया। एफआईएच को अंपायरिंग का स्तर बेहतर करना चाहिये।'
विज्ञापन
एफआईएच सीइओ थियरे वेल और अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि हार को गरिमा के साथ स्वीकार करना चाहिये और इस तरह की प्रतिक्रिया एफआईएच बर्दाश्त नहीं करेगा। वेल ने कहा, 'हम अंपायरिंग को लेकर भारतीय कोच के बयान की समीक्षा करेंगे। इस तरह की चीजें एफआईएच में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। हारने पर अंपायरों पर ऊंगली उठाना सरासर गलत है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'अंपायरों का काम आसान नहीं है और वे भी इंसान है। खेल में हार और जीत चलती है लेकिन हार को गरिमा के साथ स्वीकार करना आना चाहिये। हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस के फुटेज मंगवाये हैं और हम देखेंगे कि आगे क्या करना है।'
वहीं हॉकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बत्रा ने जूनियर विश्व कप 2016 विजेता कोच हरेंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत देते हुए कहा कि वह विश्व कप के बाद आईओए अध्यक्ष के रूप में इसकी समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा, 'इस तरह के मसलों पर मेरी सख्त प्रतिक्रिया है। एक बार टूर्नामेंट खत्म होने के बाद मैं आईओए अध्यक्ष के रूप में इस पर बात करूंगा।'
मई 2018 में भारतीय महिला हॉकी टीम को छोड़कर पुरूष टीम की कमान संभालने वाले हरेंद्र के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने चैम्पियंस ट्राफी में रजत पदक जीता था। वह 2014 में जूनियर टीम के कोच बने थे जिसने दो साल बाद लखनऊ में विश्व कप जीता। वह सितंबर 2017 में महिला टीम के मुख्य कोच बने थे।