{"_id":"5d5966628ebc3e89e27376e4","slug":"feroz-shah-kotla-to-have-virat-kohli-stand-soon-ddca","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजशाह कोटला मैदान में विराट के नाम पर होगा स्टैंड, DDCA ने किया फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिरोजशाह कोटला मैदान में विराट के नाम पर होगा स्टैंड, DDCA ने किया फैसला
Sun, 18 Aug 2019 08:23 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 18 Aug 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 साल होने के उपलक्ष्य में डीडीसीए ने रविवार को फिरोजशाह कोटला का एक स्टैंड उनके नाम पर करने का फैसला लिया है। मंसूर अली खान पटौदी, मोहिंदर अमरनाथ और बिशन सिंह बेदी के बाद कोहली चौथे दिल्ली के क्रिकेटर होंगे जिनके नाम पर कोटला में स्टैंड होगा।
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग और अंजुम चोपड़ा के नाम पर कोटला के गेट हैं। यही नहीं वेस्टइंडीज दौरे से लौटने के बाद 12 सितंबर को दिल्ली में पूरी भारतीय टीम को सम्मानित किया जाएगा। इनमें कोहली और कोच रवि शास्त्री शामिल होंगे।
विज्ञापन
डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने घोषणा की कि कोहली का योगदान भारतीय और दिल्ली क्रिकेट में अतुलनीय है। इसी को ध्यान में रखते हुए अपेक्स काउंसिल के फैसले पर उनके नाम पर कोटला का स्टैंड किया जा रहा है।
विज्ञापन
यही नहीं भारतीय टीम के सम्मान के मौके पर पिछले घरेलू सत्र में दिल्ली के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पिछले पांच सालों में संन्यास लेने वाले दिल्ली के क्रिकेटरों का भी सम्मान किया जाएगा।
इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजीजू को भी आमंत्रित किया गया है। पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी की ओर से कोहली के नाम पर स्टैंड करने के फैसले की सराहना की गई है।