{"_id":"2d067888-b005-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"fatherhood-has-made-me-more-compassionate-shane-watson","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को गोद में लेते ही टेंशन-फ्री हो गए वाटसन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बेटे को गोद में लेते ही टेंशन-फ्री हो गए वाटसन
जयपुर/एजेंसी
Updated Sun, 28 Apr 2013 06:41 PM IST
विज्ञापन
पिछले महीने टीम प्रबंधन के साथ विवाद के बाद भारत दौरे से स्वदेश लौट चुके ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर शेन वाटसन ने कहा कि जैसे ही नवजात बच्चा उनकी गोद में आया, वह सारी परेशानियां भूल गए।
विज्ञापन
वाटसन उन छह खिलाड़ियों में से थे, जिन्हें कोच मिकी आर्थर ने होमवर्क नहीं करने के कारण बर्खास्त कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया लौटते समय वाटसन ने संन्यास तक के संकेत दे दिए थे लेकिन बाद में कप्तान माइकल क्लार्क के चोटिल होने के कारण वह भारत लौटे थे।
विज्ञापन
वाटसन ने कहा, ‘संतान का जन्म लेना दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है। मुझे अब एक बेटा है और बेटे को पाते ही मैं पहले से कहीं अधिक उदार हो गया हूं। बेटे को गोद में लेते ही मैं अपनी सारी समस्याओं को भूल गया।’
विज्ञापन