फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   fast bowler jasprit bumrah shared gym workout video

VIDEO: जिम में पसीना बहाने उतरे जसप्रीत बुमराह तो फैंस ने दे डाली इतनी बड़ी सलाह

Tue, 13 Feb 2018 12:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Feb 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
fast bowler jasprit bumrah shared gym workout video
jasprit bumrah

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को तो आपने जिम पसीना बहाते हुए देखा ही होगा, लेकिन टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी है जो अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहता है। सोमवार को इस खिलाड़ी ने जिम में अपने वर्कआउट का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया।

विज्ञापन


दरअसल टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इन दिनों जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। बुमराह ने जिम में डेडलिफ्ट लगाते हुए अपना एक वीडियो भी ट्विटर पर  शेयर किया। यूजर इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

fast bowler jasprit bumrah shared gym workout video
bumrah

इस वीडियो को शेयर करते हुए बुमराह ने कैप्शन में लिखा, 'पसीना बहाए बिना लक्ष्य हासिल नहीं होता।' ट्विटर पर बुमराह की फिटनेस की तारीफ करते हुए फैंस ने भी काफी कमेंट्स किए। किसी ने उन्हें अगले मैच के लिए 'बेस्ट ऑफ लक' कहा तो किसी ने अगले मैच में सही गेंदबाजी करने की सलाह दे डाली। इसी कड़ी में एक यूजर ने कमेंट किया, 'भाई नो बॉल मत डालना बस।'

यह कोई पहला ऐसा मौका नहीं है जब टीम इंडिया का यह तेज गेंदबाज अपनी बेहतरीन फिटनेस को लेकर सुर्खियों में है। इससे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना एक शर्टलेस पिक्चर अपलोड किया था। इस तस्वीर में बुमराह के सिक्स पैक ऐब्स साफ तौर पर देखे जा सकते हैं।
 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed