फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Farokh Engineer criticises Karun Nair's inconsistent performance at No.3 in ongoing India-England Test series

Karun Nair: करुण से निराश हुए फारूख इंजीनियर, बोले- तीसरे स्थान के बल्लेबाज से ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं

Fri, 18 Jul 2025 08:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 18 Jul 2025 08:09 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के अब तक तीन टेस्ट मैचों में करुण ने 21.83 के औसत से 131 रन बनाए हैं। करुण ने कुछ मैचों में अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह इसे भुनाने में असफल रहे।

विज्ञापन
Farokh Engineer criticises Karun Nair's inconsistent performance at No.3 in ongoing India-England Test series
करुण नायर - फोटो : bcci-x

विस्तार

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारूख इंजीनियर ने खराब प्रदर्शन को लेकर करुण नायर की आलोचना की है। करुण ने 3000 से अधिक दिनों के बाद भारतीय टीम में वापसी की, लेकिन वह अब तक इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में प्रभावित नहीं कर सके हैं। करुण ने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन की मदद से आठ साल बाद भारतीय टीम में वापसी की थी, लेकिन वह अब तक उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। 
विज्ञापन

करुण का मौजूदा सीरीज में प्रदर्शन 
इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के अब तक तीन टेस्ट मैचों में करुण ने 21.83 के औसत से 131 रन बनाए हैं। करुण ने कुछ मैचों में अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह इसे भुनाने में असफल रहे। फारूख इस चीज से खुश नहीं हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि करुण ने कुछ अच्छी साझेदारी की, लेकिन तीसरे स्थान के बल्लेबाज से ज्यादा की उम्मीद की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फारूख ने कहा, 'करुण नायर शानदार 20 और 30 रन बना रहे हैं। उन्होंने खूबसूरत 30 रन, खूबसूरत कवर ड्राइव लगाए हैं, लेकिन तीसरे नंबर के बल्लेबाज से इतने की उम्मीद नहीं की जाती। आपको बोर्ड पर रन बनाने होंगे। आपको ज्यादा रन बनाने होंगे। उम्मीदें कहीं ज्यादा होनी चाहिए।' करुण की खराब फॉर्म को देखते हुए इस बारे में भी चर्चा की जा रही है कि क्या उन्हें 23 जुलाई से मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से आराम दिया जाएगा। 
विज्ञापन

फारूख ने सर्वश्रेष्ठ एकादश चुनने पर दिया जोर
इस पर भी चर्चा चल रही है कि करुण की जगह साई सुदर्शन को मौका मिलेगा? सुदर्शन ने इस सीरीज का पहला मुकाबला खेला था और पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में 30 रन बनाए थे। फारूख ने कहा कि उन्होंने सुदर्शन को ज्यादा बल्लेबाजी करते हुए नहीं देखा है, लेकिन भारत को इस मैच के लिए सर्वश्रेष्ठ एकादश चुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को सुदर्शन की उम्र नहीं देखनी चाहिए और अगर वह काबिल हैं तो उन्हें मैनचेस्टर टेस्ट में मौका देना चाहिए। 

फारूख ने कहा, हमें सर्वश्रेष्ठ एकादश चुननी चाहिए। मैंने साई सुदर्शन को ज्यादा नहीं देखा है। आपको इस समय सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनना होगा। कौन आपको अधिकतम देगा? आप अपने देश के लिए खेल रहे हैं। आपकी प्रतिष्ठा दांव पर है। इसलिए, मैं कहूंगा कि उम्र को भूल जाइए। अगर वह अच्छा है, तो उसे इस टेस्ट मैच में जिताने के लिए खिलाइए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed