फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Farmers protest: Cricketer Shubman Gill family is in support of farmers

किसानों के समर्थन में उतरा शुभमन गिल का परिवार, पिता बोले- उसे भी पता है आंदोलन कितना अहम

Thu, 03 Dec 2020 01:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 03 Dec 2020 01:51 PM IST
सार

नौ साल की उम्र तक गांव में रहने वाले 21 वर्षीय शुभमन क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने के लिए माता-पिता के साथ मोहाली शिफ्ट हो गए। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में शुभमन को चार टेस्ट मैच की सीरीज में मौका मिलने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
Farmers protest: Cricketer Shubman Gill family is in support of farmers
क्रिकेटर शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर भारत में किसान आंदोलन अपने चरम पर है। कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसानों का आंदोलन लगातार आठवें दिन जारी है। इस आंदोलन की आग लगातार फैलती जा रही है। विरोध में किसानों ने कई सड़कों को जाम कर दिया है। कई बॉर्डर अभी भी बंद हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया का हिस्सा क्रिकेटर शुभमन गिल का परिवार भी सड़कों पर उतर आया है।

विज्ञापन


क्रिकेटर गिल के परिवार के कुछ सदस्य सिंघु बॉर्डर भी पहुंचे है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम वन-डे में शिखर धवन के साथ पारी का आगाज करते हुए 33 रन बनाने वाले गिल के दादा ने मीडिया से बात की। दीदार सिंह ने बताया कि टीवी पर पोते की बल्लेबाजी और किसान आंदोलन दोनों ही खबरें देख रहा था।

विज्ञापन

Farmers protest: Cricketer Shubman Gill family is in support of farmers
शुभमन गिल का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब के फजिका के निकट जलालाबाद के चक खेरे वाला गांव में रहने वाला शुभमन गिल का परिवार किसानी करता है। शुभमन के पिता लखविंदर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, 'मेरे पिता भी आंदोलन स्थल जाकर विरोध दर्ज करवाना चाहते थे, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए हमने उन्हें न जाने की प्रार्थना की। शुभमन भी जानते हैं कि यह आंदोलन किसानों के लिए कितना महत्वपूर्ण है'।

शुभमन के पिता कहते हैं, 'उसका पूरा बचपन खेत, खलिहान और गांव में बीता है, उसने अपने परिवार को खेतों में काम करते देखा है, खुद उसे किसानी का शौक है। अगर वह क्रिकेटर नहीं होता तो एक किसान ही होता।  शुभमन को अपने गांव से लगाव है, उसने खेतों में ही क्रिकेट खेलना सीखा। क्रिकेट करियर खत्म करने के बाद मेरा बेटा भी किसानी में उतर आएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed