{"_id":"63ab5a7955f79d748d096bc6","slug":"farhaan-behardien-retirement-career-stats-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farhaan Behardien: दक्षिण अफ्रीका की टी-20 टीम के पूर्व कप्तान ने लिया संन्यास, काफी दिनों से टीम से बाहर थे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Farhaan Behardien: दक्षिण अफ्रीका की टी-20 टीम के पूर्व कप्तान ने लिया संन्यास, काफी दिनों से टीम से बाहर थे
Wed, 28 Dec 2022 02:20 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 28 Dec 2022 02:20 AM IST
सार
उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच 2004 में खेला था और 125 मैचों में 7000 रन बनाए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका टीम में पदार्पण के लिए आठ साल इंतजार किया।
विज्ञापन
फरहान बेहरदीन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका की टी-20 टीम के पूर्व कप्तान ऑलराउंडर फरहान बेहरदीन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने निर्णय का एलान किया। 39 साल के फरहान बेहरदीन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 59 वनडे मैच खेले।
इस दौरान वो बल्ले से 1,074 रन बनाने में सफल रहे। साथ ही उन्होंने 14 विकेट भी लिए। टी-20 में उन्होंने 38 मैचों में 518 रन बनाए और तीन विकेट भी निकाले। उन्होंने 2017 में श्रीलंका दौरे में तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम का नेतृत्व किया।
उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच 2004 में खेला था और 125 मैचों में 7000 रन बनाए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका टीम में पदार्पण के लिए आठ साल इंतजार किया। उसके बाद लगातार सफेद गेंद से खेले जाने वाले प्रारूप का हिस्सा रहे। वह 2012, 2014 और 2016 टी-20 विश्वकप के अलावा 2015 वनडे विश्वकप में भी खेले।