{"_id":"6335b8db5d7e4631b11ea7c1","slug":"fan-breaks-security-in-ind-vs-sa-1st-t20-match-at-thiruvananthapuram-touches-rohit-sharma-feet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रोहित के पैर छुए, इस साल बतौर कप्तान 16 मैच जीत चुके हैं हिटमैन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रोहित के पैर छुए, इस साल बतौर कप्तान 16 मैच जीत चुके हैं हिटमैन
Thu, 29 Sep 2022 08:55 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 29 Sep 2022 08:55 PM IST
सार
रोहित शर्मा का फैन सुरक्षा का घेरा तोड़कर मैदान के अंदर पहुंच गया और रोहित के पैर छुए। इसके बाद सुरक्षा अधिकारी उसे पकड़कर दर्शक दीर्घा में ले गए।
विज्ञापन
रोहित शर्मा के पैर छूता फैन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला गया। भारत ने यह मैच आठ विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। इस मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की लोकप्रियता का नजारा देखने को मिला। आमतौर पर तिरुवनंतपुरम में अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं होते हैं, ऐसे में यहां के लोगों को अपने सितारों से मिलने का मौका कम ही मिलता है। इसी वजह से जब रोहित के एक फैन ने उन्हें देखा को वह खुद को रोक नहीं पाया और सुरक्षा का घेरा तोड़कर मैदान में आ गया।
T20 World Cup: टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट से हुए बाहर
विज्ञापन
T20 World Cup: टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट से हुए बाहर
विज्ञापन
रोहित के फैन ने मैदान में उनके पैर छुए और सुरक्षाकर्मी उसे वापस ले गए। हालांकि, यह पहला मौका नहीं था, जब रोहित या किसी दूसरे भारतीय खिलाड़ी से मिलने के लिए कोई फैन मैदान में घुसा हो। इससे पहले भी कई मौकों पर विराट कोहली, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी और सचिन जैसे खिलाड़ियों से मिलने के लिए फैंस। मैदान में घुस चुके हैं।
T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने टीम इंडिया को दी चेतवानी, कहा- MCG मेरा होम ग्राउंड
रोहित ने इस मैच में बतौर कप्तान 2022 में 16वीं जीत हासिल की। वह टी20 में भारत के सबसे सफल कप्तानों की सूची में शामिल हो चुके हैं। वह एक साल में सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है।

RSW Series: भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया, फाइनल में विंडीज या श्रीलंका से सामना
अर्शदीप-दीपक के कमाल के बाद सूर्या-राहुल ने दिलाई जीत
इस मैच में पहले अर्शदीप सिंह ने तीन और दीपक चाहर ने दो विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। हालांकि, एडेन मार्करम और केशव महाराज अपनी टीम को 106 रन के स्कोर तक ले गए। इसके जवाब में लोकेश राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर भारत को चार गेंद रहते आठ विकेट से जीत दिला दी। हालांकि, जसप्रीत बुमराह चोट के चलते यह मैच नहीं खेले और वह टीम से बाहर हो चुके हैं। टी20 विश्व कप के मद्देनजर यह टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है।