फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fakhar Zaman, Hasan Ali and Faheem Ashraf are expected to be included in PCB central contracts 2025-26 season

PCB: फखर जमां, हसन अली और फहीम अशरफ पर हो सकती है पीसीबी की कृपा; तीनों को केंद्रीय अनुबंध मिलने की उम्मीद

Mon, 19 May 2025 11:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 19 May 2025 11:08 PM IST
सार

पीसीबी और सीनियर खिलाड़ियों ने 2023 में केंद्रीय अनुबंधों के लिए तीन साल के वित्तीय ढांचे पर सहमति व्यक्त की थी और यह मौजूदा मॉडल का आखिरी साल है।

विज्ञापन
Fakhar Zaman, Hasan Ali and Faheem Ashraf are expected to be included in PCB central contracts  2025-26 season
हसन अली - फोटो : Instagram

विस्तार

फखर जमां, हसन अली और फहीम अशरफ पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की कृपा बरस सकती है और इन तीनों को बोर्ड के केंद्रीय अनुबंध की सूची में शामिल किए जाने की उम्मीद है। फखर, हसन और फहीम को पिछले साल केंद्रीय अनुबंध से बाहर किया गया था। पीसीबी ने पिछले साल केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा अक्तूबर तक टाल दी थी। हालांकि ये अनुबंध एक जुलाई से 30 जून तक चलते हैं।
विज्ञापन


खराब प्रदर्शन और फिटनेस के कारण हुए थे बाहर 
इन तीनों खिलाड़ियों को खराब प्रदर्शन और फिटनेस मुद्दों के कारण पिछले केंद्रीय अनुबंध की सूची से बाहर रखा गया था लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन ने उन्हें फिर से दावेदारी में ला दिया है। बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, पीसीबी प्रबंधन और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने जुलाई में नए केंद्रीय अनुबंध दिए जाने वाले खिलाड़ियों पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पिछले सात-आठ महीने में साधारण प्रदर्शन के बाद कुछ खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध की सूची से बाहर किया जा सकता है। पीसीबी और सीनियर खिलाड़ियों ने 2023 में केंद्रीय अनुबंधों के लिए तीन साल के वित्तीय ढांचे पर सहमति व्यक्त की थी और यह मौजूदा मॉडल का आखिरी साल है। सूत्र ने कहा, मासिक रिटेनर या मैच फीस में किसी भी तरह की बढ़ोतरी की कोई संभावना नहीं है। वित्तीय मॉडल 2025-26 के लिए भी वही रहेगा क्योंकि पीसीबी टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed