फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fake IPL in Gujarat Duped Russian Punters About Know Fake Commentary, Cricketer All Details News in Hindi

Fake IPL: सट्टा लगाने के लिए गुजरात में खेला जा रहा था फर्जी आईपीएल, सटोरियों के कहने पर चौके-छक्के लगाते थे खिलाड़ी

Mon, 11 Jul 2022 01:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 01:55 PM IST
सार

गुजरात के वडनगर में फर्जी आईपीएल का खुलासा हुआ है। इस लीग में खिलाड़ी सटोरियों के कहने पर चौके छक्के लगाते थे और मैच का प्रसारण भी एक एप पर होता था। इसी मैच पर सट्टा लगाया जाता था। 
 

विज्ञापन
Fake IPL in Gujarat Duped Russian Punters About Know Fake Commentary, Cricketer All Details News in Hindi
फर्जी आईपीएल पर सट्टा लगाने वाला गिरोह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के वडनगर से पुलिस ने एक गिरोह को पकड़ा है, जो आईपीएल की तर्ज पर मैच कराती थी और इस पर सट्टा लगाया जाता था। ये सारा काम रूस में बैठा गिरोह का मुखिया करता था। पुलिस को अभी भी इसकी तलाश है। इस लीग में खिलाड़ी से लेकर अंपायर और मैदान तक सब कुछ फर्जी था, लेकिन सट्टा असली पैसे का लगाया जा रहा था। इस लीग के मैच भी एक एप पर प्रसारित होते थे और इसी आधार पर लोग सट्टा लगाते थे। पुलिस ने सटोरियों के पास से बड़ी संख्या में सामान जब्त किया है, जिसमें कैमरे, फोन, क्रिकेट किट और कई तरह की मशीनें शामिल हैं। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुजरात के वडनगर में कुछ लोगों ने एक फॉर्म हाउस खरीदा था। मालीपुर गांव के इस फॉर्म हाउस में क्रिकेट का मैदान बनाया गया और इसे आईपीएल के स्टेडियम का रूप दे दिया गया। फ्लड लाइट्स से लेकर कैमरा, कमेंट्री बॉक्स तक हर चीज की व्यवस्था की गई। अंपायर और कमेंटेटर भी बुलाए गए। गांव के खिलाड़ियों को इकट्ठा किया गया, उन्हें हर मैच के लिए 400 रुपये मिलते थे। इसके बदले में उन्हें मैच खेलना होता था और सटोरियों के कहने पर चौके-छक्के लगाने पड़ते थे। कई बार आउट भी होना पड़ता था। 
विज्ञापन

एप पर प्रसारित होता था मैच
इन मैच का प्रसारण एक एप पर होता था। एक खिलाड़ी हर्षा भोगले की आवाज में कमेंट्री करता था। सट्टा लगाने वाले लोग एप पर मैच देखते थे और उस पर सट्टा लगाते थे। लोग जिस तरह से सट्टा लगाते थे, उसी हिसाब से सटोरिये मैच का नतीजा और हर गेंद में चौके-छक्के लगाने की बात भी तय करते थे। खिलाड़ियों को निर्देश दिया जाता था और होता वही था, जो सटोरिये चाहते थे। 

यह खबर सुनने के हर्षा भोगले ने भी ट्वीट किया है कि वो सुनना चाहेंगे कि यह कमेंट्री किस आदमी की है और वो कैसे उनकी आवाज में कमेंट्री करता था।

स्कूलों में भगवद् गीता शामिल करने पर सरकार को नोटिस
गुजरात हाईकोर्ट ने स्कूलों में भगवद्गीता को प्रार्थना और अन्य गतिविधियों में शामिल करने के सरकार के फैसले के खिलाफ सोमवार को नोटिस जारी किया है। अदालत ने हालांकि याचिकाकर्ता की ओर से सरकार के निर्णय पर रोक लगाने की मांग को खारिज करते हुए सरकार से 18 अगस्त तक इस पर जवाब मांगा है। चीफ जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस आशुतोष शास्त्री की खंडपीठ जमियत-उलमा-ए-हिंद की ओर से शिक्षा विभाग के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed