{"_id":"5b4f65324f1c1b07788b495e","slug":"faheem-ashraf-five-wickets-helps-pakistan-registers-record-win-over-zimbabwe","type":"story","status":"publish","title_hn":"ZIMvPAK: फहीम के 'पंजे' ने किया जिम्बाब्वे का शिकार, पाकिस्तान की रिकॉर्ड जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ZIMvPAK: फहीम के 'पंजे' ने किया जिम्बाब्वे का शिकार, पाकिस्तान की रिकॉर्ड जीत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Jul 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
फहीम अशरफ
फहीम अशरफ (22/5 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने बुधवार को जिम्बाब्वे को तीसरे वन-डे में 9 विकेट से हरा दिया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी की और उसकी पूरी टीम 25.1 ओवर में सिर्फ 67 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में पाकिस्तान ने 9.1 ओवर में सिर्फ एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी के साथ पाकिस्तान ने पांच मैचों की सीरीज में की अजेय बढ़त बना ली है। अशरफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम मैच के पहले ही घंटे में मुकाबले से बाहर हो गई। 15 ओवर के भीतर ही उसके 43 रन पर 7 विकेट गिर गए थे। वेलिंगटन मसाकाद्जा ने अंत में कुछ रन जोड़कर मेजबान टीम का स्कोर 67 रन तक पहुंचाया। पाकिस्तान का इंटरनेशनल वन-डे क्रिकेट में किसी टीम को सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट करने का रिकॉर्ड 64 रन है। पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को सिर्फ 67 रन पर ऑलआउट किया, जो उसके दूसरे न्यूनतम स्कोर पर ऑलआउट करने का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
फहीम अशरफ ने यॉर्कर गेंद पर रिचर्ड एनगरावा को बोल्ड करके अपने वन-डे करियर में पहली बार पांच विकेट लेने का कमाल किया। इसके बाद पाकिस्तान ने 10 के अंदर ही सिर्फ एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल करते हुए पांच मैचों की सीरीज अपने नाम की।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने महज 1 रन के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज प्रिंस मसवौरे (1) का विकेट गंवा दिया था। जिम्बाब्वे की टीम इसके बाद कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं कर पाई और नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। कप्तान हैमिलटन मसाकाद्जा (10), चामू चिभाभा (16) को शुरूआत मिली, लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
यहां तक कि 8 बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच पाए। अंत में वैलिंगटन (10) ने टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। पाकिस्तान टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को महज 67 रनों पर ऑलआउट कर दिया। पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ ने 22 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जुनैद खान (2), यासिर शाह, उस्मान खान और शादाब खान ने एक-एक विकेट लिया।
68 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही और टीम ने सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक (0) का विकेट पहली ही गेंद पर गंवा दिया था। हालांकि इसके बाद शानदार फॉर्म में चल रहे फखर जमान और बाबर आजम ने 69 रनों की साझेदारी करते हुए टीम की जीत पर मुहर लगाई। जमान ने जहां 24 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, तो आजम ने भी 34 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 19 रन बनाए।