{"_id":"5c2f8801bdec225712492e14","slug":"faf-hit-ton-south-africa-lead-by-205-runs-in-second-day-against-pakistan-at-cape-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAvPAK: डु प्लेसिस ने ठोका शतक, दूसरे टेस्ट में पाक के खिलाफ द. अफ्रीका की पकड़ मजबूत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SAvPAK: डु प्लेसिस ने ठोका शतक, दूसरे टेस्ट में पाक के खिलाफ द. अफ्रीका की पकड़ मजबूत
Fri, 04 Jan 2019 09:51 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 04 Jan 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Faf du Plessis
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। कप्तान फाफ डु प्लेसिस (103) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत प्रोटियाज टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
विज्ञापन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी की पूरी टीम मजह 177 रन पर ही ऑलआउट हो गई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 6 दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 382 रन बनाए लिए हैं। फिलहाल, क्विंटन डी कॉक 55* और वर्नोन फिलेंडर 6* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इस तरह पहली पारी के आधार पर दक्षिण अप्रीका ने पाकिस्तान पर 205 रन की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डु प्लेसिस ने अपने टेस्ट करियर का नौवां शतक जड़ा। उन्होंने 226 गेंदों में 13 चौके की मदद से 103 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर एडेन मार्करम (78) और डीन एल्गर (20) ने टीम को ठोस शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन
दोनों ने पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। फाफ के बाद प्रोटियाज की तरफ से टेंबा बावूमा ने 162 गेंदों में 10 चौके की मदद से 75 रन की शानदार पारी खेली। पाकिस्ता की तरफ से शाहिन अफरीदी ने 3 विकेट झटके। इसके अलावा मोहम्म्द आमिर, अब्बास और शान मयूद ने 1-1 विकेट लिए।
इसके पहले पाकिस्तान की पूरी पहली पारी में महज 177 पर ही सिमट गई थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत काफी निराशाजनक रही। 9 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट फखर जमान (1) के रूप मे गिरा। 54 रन के स्कोर पर पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।
मेहमान टीम की तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा सरफराज अहमद ने 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ओलिवर ने 48 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि डेल स्टेन के खाते में 3 विकेट और फिलेंडर ने 1 और राबाडा ने 2 विकेट चटकाए।