फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Faf du Plessis says after winning match could not believe csk win in qualifier1 ipl 2018

CSK में बढ़ा फाफ डू प्लेसी का कद, उपलब्धि हासिल करने के बाद दिया हैरानीभरा बयान

Wed, 23 May 2018 03:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 23 May 2018 03:14 AM IST
विज्ञापन
Faf du Plessis says after winning match could not believe csk win in qualifier1 ipl 2018
फाफ डू प्लेसी

चेन्नई सुपरकिंग्स ने मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले क्वालीफायर के रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को दो विकेट से मात देकर आईपीएल 2018 के फाइनल में जगह बना ली है। चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत के बाद शुरू से लेकर आखिरी तक पिच पर टिककर मैच विनिंग पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज फाफ डू प्लेसी ने बेहद हैरानीभरा बयान दिया।

विज्ञापन


दरअसल, मैच के बाद फाफ ने कहा, 'मैंने अपने बल्लेबाजी में थोड़ा बदलाव किया और सोचा कि इस मैच को कैसे जीता जाए। मैं महसूस किया कि यह मैच मेरे पहुंच से बाहर है। मगर शार्दुल ठाकुर ने आते ही आखिरी मौके पर तीन चौके जड़ दिए। इसके साथ ही अंतिम ओवर में सबकुछ हमारे फेवर में जाने लगा और बल्लेबाजी करना आसान हुआ। मुझे यकीन नहीं हो सका की यह मैच चेन्नई सुपरकिंग्स कैसे जीत गई।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'राशिद खान घातक गेंदबाजी कर रहे थे। उस समय उन्हें खेलना थोड़ा मुश्किल लग रहा था। उनकी ओवर खत्म होने के बाद थोड़ी खुशी हुई। इसके बाद हमने उतना करने की कोशिश की जितना हम कर सकते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Faf du Plessis says after winning match could not believe csk win in qualifier1 ipl 2018
फाफ डू प्लेसी

गौरतलब है कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। जिसके जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स की फाफ डू प्लेसी की बेहतरीन पारी की बदौलत 5 गेंद शेष रहते ही 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

चेन्नई की इस रोमांचक जीत में फाफ डू प्लेसी ने अहम भूमिका निभाई और अपनी टीम को जीताकर आईपीएल 2018 के फाइनल में जगह पक्की कराई। इस मुकाबले में फाफ ने  42 गेंदों पर 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 67 रन की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। आईपीएल के 11वें सीजन में फाफ डू प्लेसी ने चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से 14 मैचों में से सिर्फ 5 मैचों में अपना योगदान दिया। उन्होंने 5 मैचों में कुल मिलाकर 152 रन बनाए, जिसमें 1 अर्धशतक भी शामिल है।

बता दें कि आईपीएल के 11वें सीजन में चेन्नई सुपकिंग्स की तरफ से फाफ डू प्लेसी आठवें ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें  मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। फाफ के अलावा ड्वेन ब्रावो, सैम बिलिंग्स, शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी, रविन्द्र जडेजा और लुंगी एन्गिडी का नाम शामिल हैं। 

Faf du Plessis says after winning match could not believe csk win in qualifier1 ipl 2018
फाफ डू प्लेसी

सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा मिले 140 रन के लक्ष्य की पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। 50 रन के भीतर ही सीएसके के 4 जबकि 100 रन के भीतर 7 विकेट गिर चुके थे। मगर ओपनर बल्लेबाज फाफ ने शुरू से लेकर आखिरी ओवर तक पिच पर डटे रहे। सीएसके बल्लेबाजी के दौरान पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने चेन्नई सुपरकिंग्स को शेन वॉटसन (0) के रूप में बड़ा झटका दिया।

इसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए लेकिन एक छोड़ पर फाफ टिके रहे। शुरुआत में तो उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की लेकिन बाद में उन्होंने अपने हाथ खोले और छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाकर आईपीएल 2018 के फाइनल में पहुंचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed