{"_id":"5da3264d8ebc3e01390a8f5e","slug":"faf-du-plessis-says-after-series-loss-very-tough-to-beat-india-at-home-record-speaks-for-itself","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करारी हार के बाद डु प्लेसिस बोले- भारत को स्वदेश में हराना बेहद मुश्किल, रिकॉर्ड इसका गवाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
करारी हार के बाद डु प्लेसिस बोले- भारत को स्वदेश में हराना बेहद मुश्किल, रिकॉर्ड इसका गवाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 13 Oct 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाफ डु प्लेसिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के हाथों दक्षिण अफ्रीका को लगातार दो टेस्ट मैचों में कारारी हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने दूसरे यानी पुणे टेस्ट में प्रोटियाज को एक पारही और 137 रन से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। करारी हार के बाद मेहमान टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टीम इंडिया को सीरीज जीत का हकदार बताया। बता दें कि पहला टेस्ट भारत ने 203 रन से जीता था।
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 601 रन बनाकर घोषित की जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 275 रन पर समेट दी। इसके बाद चौथे दिन चायकाल के बाद दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम फॉलोऑन करते हुए 189 रन पर सिमट गई।
3 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने स्वीकार किया कि भारत सीरीज जीतने का हकदार था। उन्होंने कहा, 'भारत को स्वदेश में हराना बेहद मुश्किल है और रिकॉर्ड इसका गवाह है। हम जानते हैं कि उप महाद्वीप में आपकी पहली पारी महत्वपूर्ण होती है। अच्छे स्कोर से आपकी संभावना बन जाती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फाफ डु प्लेसिस
- फोटो : सोशल मीडिया
डु प्लेसिस ने कहा, 'जिस तरह से भारत ने बल्लेबाजी की, विशेषकर विराट का दोहरा शतक, इसके लिए काफी मानसिक मजबूती चाहिए। दो दिन तक मैदान पर फील्डिंग करने से आप थक सकते हो। खास तौर पर दूसरे दिन शाम को बल्लेबाज मानसिक रूप से कमजोर थे।'
विज्ञापन
5 of 5
Faf du Plessis
टेस्ट मैच में स्पिनर के बजाय अतिरिक्त तेज गेंदबाज उतारने के बारे में उन्होंने कहा, 'इस पिच के लिहाज से यह सही फैसला था। वर्नोन फिलैंडर और कागिसो रबाडा ने पहले कुछ दबाव बनाया लेकिन हमें एक और गेंदबाज की जरूरत थी जो दबाव बना सके। एक युवा तेज गेंदबाज (एनरिक नोर्तजे) जो पदार्पण कर रहा हो, उससे यह बहुत उम्मीद लगाना अनुचित है। भारत ने अच्छी गेंदबाजी की।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।