फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां पैदा हुई 'बेबी सूमो', वजन देख मां भी हो गई अचंभित

Sun, 13 Oct 2019 06:55 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 13 Oct 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
mini sumo wrestler mother gives birth overweight baby
Mini Sumo Wrestler - फोटो : Social Media

गर्भ से लेकर बच्चों के जन्म तक माता-पिता को होने वाले बच्चे को लेकर कई आशाएं और उम्मीदें जुड़ी होती हैं। हर माता-पिता की चाहत होती है कि उनका होने वाला बच्चा स्वस्थ और सुंदर हो। पैदा होने के बाद बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी हर मापदंड की जांच की जाती है। इसमें पैदा होने वाले बच्चे का वजन भी शामिल है, लेकिन एक महिला ने जब उस देश के औसत वजन से दोगुने बच्ची को जन्म दिया तो वो खुद अचंभित रह गई। यही नहीं इस कारण उसने इस बच्ची को 'मिनी सूमो रेसलर' भी कहा।

mini sumo wrestler mother gives birth overweight baby
Mini Sumo Wrestler - फोटो : Social Media

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक अस्पताल में 27 वर्षीय इमा ने 38 हफ्ते की प्रेगनेंसी के बाद 5.88 किलो की एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में नवजात शिशु का वजन औसतन 3.3 किलोग्राम होता है। लेकिन इस बच्ची का वजन औसत से दोगुने के करीब है। इस बच्ची का नाम रेमी है। रेमी और इमा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

mini sumo wrestler mother gives birth overweight baby
Mini Sumo Wrestler - फोटो : Social Media

इमरजेंसी सीजेरियन ऑपरेशन के बाद बच्ची के वजन को देख अस्पताल के सभी कर्मचारी और जन्म देने वाली मां अचंभित थी। वैसे कुछ हफ्ते पहले ही अल्ट्रासाउंड के दौरान पता चल गया था कि बच्ची का वजन चार किलो के करीब है। उसी समय से इमा वजनी बच्चे को जन्म देने के लिए तैयार थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mini sumo wrestler mother gives birth overweight baby
Mini Sumo Wrestler - फोटो : Social Media

इमा और उनके पार्टनर डेनियल को यह उम्मीद नहीं थी कि बच्ची का वजन बढ़कर 6 किलो भी हो सकता है। बता दें कि इमा इससे पहले भी दो वजनी बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। इमा का पहला बच्चा 3.8 किलो वजनी था और उसके बाद दूसरा बच्चा 5.5 किलो वजनी था।

विज्ञापन
mini sumo wrestler mother gives birth overweight baby
Mini Sumo Wrestler - फोटो : Social Media

अस्पताल प्रबंधन ने इस बच्ची के जन्म को लेकर बताया कि यह बच्ची उनके यहां जन्म लेने वाले बच्चों में सबसे ज्यादा वजनी थी। इस बच्ची को लेकर उसके पिता डेनियल अस्पताल में जब इधर-उधर जाते तो हाल ही में माता-पिता बने इन जोड़ों को देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो जाती। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि वैसे ऑस्ट्रेलिया में 40 फीसदी बच्चे 3.5 किलो से अधिक के होते हैं, लेकिन रेमी का वजन इससे 1.2 फीसदी से अधिक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed