{"_id":"5fea0c1a8ebc3e3db521c521","slug":"faf-du-plessis-makes-199-as-south-africa-take-command-against-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAvsSL: 199 रन पर आउट हुए डुप्लेसिस, पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की पकड़ मजबूत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SAvsSL: 199 रन पर आउट हुए डुप्लेसिस, पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की पकड़ मजबूत
Mon, 28 Dec 2020 10:17 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
फाफ डुप्लेसिस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। श्रीलंका की पहली पारी 36 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 621 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
पहली पारी के आधार पर प्रोटियाज टीम को 225 रन की बड़ी बढ़त
इस तरह पहली पारी के आधार पर प्रोटियाज टीम को 225 रन की बड़ी बढ़त मिली। वहीं, श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट खोकर 65 रन बनाए। दिनेश चांदीमल 21 और कुसल परेरा 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
276 गेंदों में 24 चौकों की मदद से बनाए 199 रन
बता दें कि कप्तानी के बोझ से मुक्त होने के बाद दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन 199 रन की बेहतरीन पारी खेलकर सोमवार को दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में बढ़त दिला दी। उन्होंने 276 गेंदों में 24 चौकों की मदद से 199 रन बनाए। वानिन्दू हसारंगा ने उन्हें उनके पहले दोहरे शतक से वंचित कर दिया।
विज्ञापन
199 पर आउट होने वाले 11वें बल्लेबाज बने फाफ
बता दें कि फाफ 199 पर शिकार होने वाले 11वें खिलाड़ी बन गए। फाफ से पहले मुद्दसर नजर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मैथ्यू इलियट, सनथ जससूर्या, स्टीव वॉ, यूनिस खान, इयान बेल, स्टीव स्मिथ, केएल राहुल, डीन एल्गर भी मात्र एक रन से दोहरे शतक से चूक गए थे।