फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Faf Du Plessis goal is to gain full fitness before returning to international cricket

Faf Du Plessis: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी से पहले यह है डुप्लेसिस का लक्ष्य, खुद किया खुलासा

Fri, 08 Dec 2023 10:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 08 Dec 2023 10:54 PM IST
सार

डुप्लेसिस ने सितंबर में अपनी एक कोहनी का ऑपरेशन करवाया था और इसलिए ऐसी किसी संभावना पर विचार करने से पहले वह पूरी तरह फिट होना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Faf Du Plessis goal is to gain full fitness before returning to international cricket
फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस के सामने राष्ट्रीय टीम में वापसी करने का विकल्प है लेकिन इस पर गंभीरता से विचार करने से पहले वह पूर्ण फिटनेस हासिल करना चाहते हैं। दक्षिण अफ्रीका के कोच रॉब वाल्टर ने हाल में संकेत दिए थे कि डुप्लेसिस, क्विंटन डिकॉक और रिली रोसो जैसे सीनियर पेशेवर खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी के दरवाजे खुले हुए हैं। डुप्लेसिस ने सितंबर में अपनी एक कोहनी का ऑपरेशन करवाया था और इसलिए ऐसी किसी संभावना पर विचार करने से पहले वह पूरी तरह फिट होना चाहते हैं। 
विज्ञापन


डुप्लेसिस ने कहा, ‘मैं यह नहीं कहूंगा कि इसके (दक्षिण अफ्रीका टीम में वापसी) लिए प्रक्रिया नहीं चल रही है। मेरे कहने का मतलब है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अब भी इस खेल का चरम है। आपको अब भी यह महसूस होता है कि यही वह मुकाम है जहां क्रिकेट में आपको सबसे अधिक दबाव महसूस होता है और जहां आप एक खिलाड़ी के रूप में जीवंत महसूस करते हैं।’ उन्होंने कहा,‘अभी मैंने ऑपरेशन के बाद क्रिकेट में वापसी की है। अभी मैं किसी तरह का दबाव नहीं ले रहा हूं और वास्तव में फिर से क्रिकेट का आनंद उठा रहा हूं तथा अपने हाथ को पहले वाली स्थिति में लाने के लिए प्रयासरत हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed