फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Faf Du plesis said no one can replace Faf Du plesis in RCB Team

RCB New Captain: कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद बोले डुप्लेसिस, टीम में इस खिलाड़ी की जगह कोई नहीं ले सकता

Mon, 14 Mar 2022 04:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 04:45 PM IST
सार

आरसीबी की कप्तानी मिलने के बाद फाफ डुप्लेसिस ने कहा है कि टीम में एब डिविलियर्स की जगह कोई नहीं ले सकता। डिविलियर्स अब क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Faf Du plesis said no one can replace Faf Du plesis in RCB Team
फाफ डुप्लेसिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नए कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा है कि टीम में एबी डिविलियर्स की जगह कोई नहीं ले सकता है। डिविलियर्स क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं। इस सीजन से वो आईपीएल में भी नहीं दिखेंगे और आरसीबी के लिए विराट-डिविलियर्स की जोड़ी कोई कमाल नहीं करेगी। डिविलियर्स ने पिछले साल आईपीएल में खिलाड़ियों के रीटेन किए जाने से पहले ही क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान किया था। 
विज्ञापन


डिविलियर्स के साथी खिलाड़ी फाफ डुप्लेसिस ने कहा "उनकी जगह लेना मुश्किल है। दुनिया में कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है, जो उनकी जगह लेने की कोशिश करेगा।" प्लेसिस ने मजाकिया अंदाज में कहा मेरे पैर बड़े हैं, लेकिन एबी के जूते बहुत बड़े हैं। मैं इसकी कोशिश भी नहीं करूंगा। वो निश्चित रूप से क्रिकेट के दिग्गज हैं। 
विज्ञापन


डिविलियर्स के नाम दर्ज हैं ये खास रिकॉर्ड
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20.014 रन बनाने वाले डिविलियर्स के नाम सबसे तेज शतक, सबसे तेज अर्धशतक और सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। आईपीएल में उन्होंने आरसीबी के लिए 157 मैच खेले और 4522 रन बनाए। प्लेसिस ने कहा कि अगर वो डिविलियर्स के रहते आरसीबी का हिस्सा बनते तो यह उनके लिए बहुत अच्छा होता, लेकिन अब डिविलियर्स आईपीएल से भी संन्यास ले चुके हैं। जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को उन्होंने तीन साल पहले ही अलविदा कह दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेसिस और डिविलियर्स भले ही साथ में आईपीएल न खेल पाए हों, लेकिन एक दोस्त दूसरे की जगह ले रहा है और यह प्लेसिस के लिए सुखद पहलू है। प्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम में विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक और जोश होजलुड जैसे दिग्गज शामिल हैं। बैंगलोर का पहला मैच 27 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed