{"_id":"d73a41b0-a78e-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"facing-super-over-doesn-t-excite-de-villiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीविलियर्स को पसंद नहीं सुपर ओवर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डीविलियर्स को पसंद नहीं सुपर ओवर
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Thu, 18 Apr 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली डेयरेडविल्स के खिलाफ सुपर ओवर में दो छक्के जड़कर रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की जीत तय करने वाले एबी डीविलियर्स ने कहा कि उन्हें सुपर ओवर में बल्लेबाजी करना पसंद नहीं है।
विज्ञापन
डीविलियर्स के अनुसार, ''सुपर ओवर भले ही दर्शकों के लिए रोमांचक हो लेकिन मैं आपको कहना चाहता हूं कि जब आप बेहद दबाव में बल्लेबाजी के लिए जाते हैं और आपके पास सिर्फ छह गेंद होती हैं तो यह आपके लिए मनोरंजक नहीं रहता। हालांकि मैं आखिरी दो गेंद पर छक्के जड़कर काफी खुश हूं जिससे टीम मैच जीतने के लिए अच्छी स्थिति में पहुंची।’
विज्ञापन