फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय क्रिकेटर्स को भी झेलना पड़ा है रंगभेद, टीम इंडिया के पूर्व पेसर ने सुनाई आपबीती

Thu, 04 Jun 2020 11:08 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 04 Jun 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
Faced racial jibes during my playing days, Indian legend witness to it says Former pacer Dodda Ganesh
डोडा गणेश - फोटो : ट्विटर

अफ्रीकी अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद दुनियाभर के लोग खुलकर रंगभेद के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। पहले क्रिकेटर क्रिस गेल ने खुद को इसका शिकार बताया था। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर डोडा गणेश ने भी अपनी आपबीती सुनाई है।

Faced racial jibes during my playing days, Indian legend witness to it says Former pacer Dodda Ganesh
डोडा गणेश - फोटो : ट्विटर

चार टेस्ट और एक वन-डे खेल चुके टीम इंडिया के पूर्व पेसर डोडा गणेश ने तमिलनाडु के सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद की एक पुरानी पोस्ट को ट्वीट करते हुए कहा, 'इस पुरानी कहानी ने मुझे मेरे दौर की नस्लीय टिप्पणियों की याद ताजा कर दी, जब मैं खेला करता था। तब एक दिग्गज भारतीय खिलाड़ी भी इसका गवाह बना था, लेकिन इसने मुझे और मजबूत ही बनाया। भारत और कर्नाटक के लिए 100 मैच खेले।'

 
Faced racial jibes during my playing days, Indian legend witness to it says Former pacer Dodda Ganesh
अभिनव मुकुंद - फोटो : self

दरअसल, किसी समय में भारतीय टेस्ट टीम में राहुल द्रविड़ का विकल्पर समझे जाने वाले अभिनव मुकुंद ने 9 अगस्त 2017 को ट्वीट किया था, 'मैं अपनी त्वचा के रंग को लेकर बरसों से अपमान झेलते रहा हूं। गोरा रंग ही लवली या हैंडसम नहीं होता। जो भी आपका रंग है, उससे सहज रहकर काम करें। बचपन से ही त्वचा के रंग को लेकर लोगों का रवैया हैरानी का सबब रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Faced racial jibes during my playing days, Indian legend witness to it says Former pacer Dodda Ganesh
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर

इस बीच क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भी एक बयान में कहा, ‘वेस्टइंडीज के लोगों ने मैदान के अंदर और बाहर कई लड़ाईयां लड़ी हैं। सभी तरह के नस्लवाद और असमानता के खिलाफ बोलने के लिये हम अपने खिलाड़ियों, अन्य क्रिकेट हितधारकों, सभी पुरूष खिलाड़ियों, सभी महिला खिलाड़ियों और खेल प्रशासकों के साथ हैं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed