{"_id":"eb9aeafa-866f-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"eye-on-the-ashes-vaughan-mocks-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉन ने उड़ाया ऑस्ट्रेलियाई टीम का मजाक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वॉन ने उड़ाया ऑस्ट्रेलियाई टीम का मजाक
लंदन/एजेंसी
Updated Wed, 06 Mar 2013 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मिली करारी शिकस्त के बाद इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम का मजाक उड़ाया है। साथ ही वॉन ने कहा कि इंग्लैंड की टीम प्रत्येक क्षेत्र में ऑस्ट्रेलियाई टीम से बेहतर है।
विज्ञापन
माइकल वॉन ने ट्विटर पर लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज, जिस किसी ने भी इस सीजन होने वाली एशेज सीरीज के पांचों दिन का टिकट खरीदा हुआ है उसे पूरा पैसा वापस मिलेगा क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई पांचवें दिन तक खेल ही नहीं पाएगा।’
विज्ञापन
दूसरे टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम के चौथे दिन हारने के बाद हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने दर्शकों को पांचवें दिन का पैसा वापस लौटाया है।
विज्ञापन
वॉन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की ब्लेबाजी का मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘आप एक महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को क्या कहेंगे? रिटायर्ड। ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा फार्म को देखते हुए नहीं लगता है कि आगामी एशेज सीरीज के दौरान वे इंग्लैंड को कोई चुनौती दे सकेंगे। मैं अहंकारी नहीं हूं लेकिन मुझे लगता है कि इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलिया से हर विभाग में बेहतर है। इंग्लैंड के पास शीर्ष छह बल्लेबाज, एक बढ़िया गेंदबाजी यूनिट और बेहतरीन स्पिनर हैं।’