Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ex PCB chief Zaka Ashraf defends removing Babar Azam as Pakistan captain after odi world cup held in India

PCB: बाबर आजम को पाकिस्तान टीम की कप्तानी से हटाने के फैसले पर आया पूर्व पीसीबी प्रमुख का बयान, जानें क्या कहा

Sun, 07 Apr 2024 03:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 07 Apr 2024 03:04 PM IST
सार

जका ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के दावों का भी खंडन किया कि उन्होंने उन्हें मोहम्मद रिजवान को सफेद गेंद का कप्तान नियुक्त करने की सलाह दी थी, ना कि शाहीन शाह अफरीदी को जो उनके दामाद हैं।

विज्ञापन
Ex PCB chief Zaka Ashraf defends removing Babar Azam as Pakistan captain after odi world cup held in India
जका अशरफ-बाबर आजम - फोटो : twitter

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष जका अशरफ ने भारत में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तान के रूप में बाबर आजम को हटाने के फैसले का बचाव किया है। जका ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के दावों का भी खंडन किया कि उन्होंने उन्हें मोहम्मद रिजवान को सफेद गेंद का कप्तान नियुक्त करने की सलाह दी थी, ना कि शाहीन शाह अफरीदी को जो उनके दामाद हैं। बाबर को हाल ही में सफेद गेंद के प्रारूप का फिर से कप्तान नियुक्त किया गया। उन्होंने शाहीन की जगह ली जिन्हें सिर्फ एक श्रृंखला के बाद हटा दिया गया।
विज्ञापन


शाहिद के दावों का जका ने किया खंडन
जका ने कहा, "मुझे जो याद है उसके अनुसार शाहिद अफरीदी ने मुझे कभी भी सफेद गेंद के प्रारूप में रिजवान को कप्तान नियुक्त करने का कोई सुझाव नहीं दिया था।" शाहिद ने कई बार दावा किया कि वह कभी नहीं चाहते थे कि शाहीन कप्तानी करें और उन्होंने जका को रिजवान को सफेद गेंद का कप्तान बनाने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन


'मैंने बाबर को कप्तानी छोड़ने के लिए नहीं कहा'
जका ने बताया कि उन्होंने विश्व कप के बाद बाबर को कभी भी सभी प्रारूपों की कप्तानी छोड़ने के लिए नहीं कहा था। उन्होंने कहा, "यह उनका अपना निर्णय था। जब मैं उनसे मिला तो मैंने उन्हें स्पष्ट रूप से बताया कि सभी को लगता है कि सभी प्रारूपों में कप्तानी करने का बोझ उन पर और उनके प्रदर्शन पर दबाव बढ़ा रहा है और उन्हें केवल लाल गेंद के कप्तान के रूप में ही बने रहना चाहिए।"उन्होंने आगे कहा, "मैंने उनसे कहा कि बोर्ड को लगता है कि सफेद गेंद के प्रारूप में किसी और को आजमाने का समय आ गया है क्योंकि उन्हें (बाबर) पिछले तीन वर्षों से इन प्रारूपों में पर्याप्त समय दिया गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


शान मसूद को मिली टेस्ट कप्तानी
पूर्व पीसीबी प्रमुख ने कहा कि सभी प्रारूपों में कप्तानी छोड़ने का फैसला बाबर का था। जका ने कहा, "उन्होंने कहा कि अगर वह सभी प्रारूपों में कप्तानी नहीं कर सकते तो वह कप्तान नहीं बनना चाहेंगे। जाहिर तौर पर उन्हें यह सलाह उनके पिता और एजेंट सहित उनके करीबी लोगों से मिली थी।" भारत में  विश्व कप के बाद शान मसूद को टेस्ट कप्तान बनाया गया। जका ने सिर्फ एक पूर्ण श्रृंखला के बाद शाहीन को टी20 कप्तान के पद से हटाने के फैसले की भी आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed