फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Everyones Dream Is To Play For Team India says U19 World Cup Winning Captain Yash Dhull

IPL 2022: विश्व विजेता कप्तान यश धुल ने बताया अपना अगला लक्ष्य, आईपीएल नीलामी नहीं इस चीज का देख रहे सपना

Mon, 07 Feb 2022 08:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 07 Feb 2022 08:35 PM IST
सार

यश धुल की अगुवाई में भारतीय टीम ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अपने नाम किया। एंटीगुआ में खेले गए खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को चार विकेट से पटखनी दी। भारतीय टीम ने चार साल बाद रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब पर कब्जा किया। 

विज्ञापन
Everyones Dream Is To Play For Team India says U19 World Cup Winning Captain Yash Dhull
यश धुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यश धुल की अगुवाई में भारतीय टीम ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अपने नाम किया। एंटीगुआ में खेले गए खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को चार विकेट से पटखनी दी। भारतीय टीम ने चार साल बाद रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब पर कब्जा किया। 

विज्ञापन


कोविड-19 से प्रभावित टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में जोरदार प्रदर्शन किया। कप्तान धुल ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेली तो वहीं फाइनल में राज बावा ने गेंदबाजी में पांच विकेट लेने के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अहम योगदान दिया। इनके अलावा हरनूर सिंह, विक्की ओस्तवाल, अंगक्रिश रघुवंशी, शेख राशिद, निशांत सिंधू ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया। ऐसे में इस हफ्ते के आखिरी में होने वाली आईपीएल नीलामी के लिए इन सभी ने अपनी दावेदारी भी पेश कर दी है। 
विज्ञापन


विश्व विजेता कप्तान यश धुल ने खिताब जीतने के बाद अपने अगले लक्ष्य का खुलासा किया। एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलना सभी का सपना है। उन्होंने कहा कि लोग आईपीएल नीलामी की बात कर रहे हैं लेकिन हम सभी का सपना देश से खेलने का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धुल ने आगे की योजनाओं पर बात करते हुए कहा, "सभी खिलाड़ी अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं लेकिन उससे पहले हम अहमदाबाद जाएंगे और वहां सीनियर खिलाड़ियों से मिलेंगे। इसके लिए सभी बेहद उत्साहित हैं।"


उन्होंने टीम की सबसे बड़ी खूबी और ताकत की बात करते हुए कहा, "एकजुटता हमारी ताकत है, टीम में हर कोई एक-दूसरे को समझता है और उसकी मदद करने के लिए तैयार रहता है। यह टूर्नामेंट में भी आपने देखा होगा कि कैसे विभिन्न परिस्थितियों में सबने आगे बढ़कर टीम को संभाला।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed