{"_id":"5aa8ff9c4f1c1bb1758b55ef","slug":"evan-longorias-get-the-best-catch-ever-in-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यकीन मानिए- आज तक नहीं देखा होगा आपने ऐसा कैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: यकीन मानिए- आज तक नहीं देखा होगा आपने ऐसा कैच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Mar 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
Evan longorias
क्रिकेट के मैदान पर आपने खिलाड़ियों को आंख खोलकर कैच ड्रॉप करते हुए कई बार देखा होगा, लेकिन बेसबॉल के मैदान पर एक खिलाड़ी ने गोली की रफ्तार से मैदान पर आती गेंद को पलक झपकते ही दबोच लिया। इस लाजवाब कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। खुद पीटरसन भी इस कैच को देखकर बेहद हैरान हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए पीटरसन ने लिखा है, 'ऐसा नहीं हो सकता'। यह कैच बेसबॉल खिलाड़ी इवान लॉन्गरिआस ने पकड़ा है।
विज्ञापन
इस वीडियो में मैदान पर एक खिलाड़ी रिपोर्टर से बातचीत कर रहा है। इसी बीच मैदान पर पीछे की तरफ प्रैक्टिस करते एक खिलाड़ी ने जोरदार शॉट मारा। यह गेंद सीधा रिपोर्टर के सिर में लगने ही वाला था कि खिलाड़ी ने पलक झपकते ही इसे दबोच लिया। इस वीडियो को देखने के बाद न सिर्फ बेसबॉल बल्कि क्रिकेट जगत के भी कई दिग्गज हैरान हैं। उनका कहना है कि इतनी तेजी से आती गेंद को बिना देखे कैच करना असंभव है।
विज्ञापन