{"_id":"b752971a-4a07-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"essential-to-reduce-burden-of-dhoni-says-ganguly","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी का बोझ कम करना जरूरी: गांगुली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी का बोझ कम करना जरूरी: गांगुली
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 19 Dec 2012 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के तीन प्रारूपों में से किसी एक की कप्तानी से हटाकर उनका बोझ कम करने और मौजूदा टीम में कुछ बदलाव करने से टीम को एकबार फिर मजबूत बनाया जा सकता है। गांगुली ने कहा, ‘धोनी इस समय बहुत अधिक जिम्मेदारियों के बोझ से दबे हुए हैं। इसलिए कप्तान को थोड़ा आराम देने की जरूरत है।
विज्ञापन
मुझे नहीं लगता कि टीम में इस समय सिर्फ आस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखकर बदलाव करने चाहिए। मैं पहले भी इस बात को कह चुका हूं कि कप्तान इस समय एकसाथ कई जिम्मेदारियों को संभाल रहे हैं। धोनी को क्रिकेट के किसी एक प्रारूप से हटाया जाना चाहिए। चयनकर्ताओं को उनसे बात कर पूछना चाहिए कि वह किस प्रारूप की कप्तानी करना चाहते हैं और किस की नहीं। मौजूदा टीम इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है ऐसे में जरूरी है कि उनका सही मार्ग दर्शन किया जाए।’
विज्ञापन