फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENGW vs INDW: Shafali Verma, the youngest to play in all formats for India 

ENGW vs INDW: शेफाली ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली बनीं पहली भारतीय

Sun, 27 Jun 2021 04:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 27 Jun 2021 04:20 PM IST
सार

शेफाली तीनों फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली पहली भारतीय बन गईं। 17 साल 150 दिन की उम्र में शेफाली अपना पहला वन-डे खेलने उतरीं।

विज्ञापन
ENGW vs INDW: Shafali Verma, the youngest to play in all formats for India 
शेफाली वर्मा - फोटो : social media

विस्तार

शेफाली वर्मा ने रविवार को इतिहास रच दिया। 17 साल की इस युवा खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे डेब्यू किया। इसके साथ ही वह तीनों फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली पहली भारतीय बन गईं। 17 साल 150 दिन की उम्र में शेफाली अपना पहला वन-डे खेलने उतरीं। हालांकि, वह ज्यादा देर तक पिच नहीं टिक पाईं। वह केवल 15 रन बनाकर आउट हो गईं। बता दें कि शेफाली ने 15 साल 239 दिन की उम्र में पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरीं थीं। वहीं, 17 साल 139 दिन की उम्र में उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया था। शेफाली ने अभी तक 22 टी-20 अंतरराष्ट्रीय और एक टेस्ट मैच खेले हैं और इस 17 साल की बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से विश्व क्रिकेट को अपनी ओर आकर्षित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हीथर नाइट ने भारत के खिलाफ शनिवार को यहां पहले एकदिवसीय मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर फैसला किया। भारत की तरफ से शेफाली वर्मा ने डेब्यू किया जबकि इस प्रारूप में शिखा पांडे और तानिया भाटिया की टीम में वापसी हुई है। वहीं, सोफिया डंकले इंग्लैंड की ओर से पदार्पण कर रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की खराब शुरुआत हुई। शेफाली अपने डेब्यू मैच में 14 गेंदों में तीन चौके की मदद से 15 रन बनाकर आउट हो गईं। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 14 ओवर्स के बाद दो विकेट के नुकसान पर 42 रन बनाए थे। मिताली राज 2 और पूनम राउत 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed