फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENGvPAK: No changes in Pakistani cricket team for test series against England

ENGvPAK: टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम में कोई बदलाव नहीं, कोच यूनुस ने दी खास सलाह

Wed, 29 Jul 2020 08:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 29 Jul 2020 08:31 PM IST
सार

पाकिस्तान के लिए 118 टेस्ट में 10099 रन बना चुके यूनुस ने कहा कि वह तेज गेंदबाजों शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और मोहम्मद अब्बास की बल्लेबाजी पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम अपने गेंदबाजों के साथ काम कर रहे हैं जो नौवें, दसवें और 11वें नंबर पर उतरते हैं, उन्हें बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

विज्ञापन
ENGvPAK: No changes in Pakistani cricket team for test series against England
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड ने 14 खिलाड़ियों की मजबूत टीम को पाकिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट श्रृंखला को बरकरार रखा है, जिसने हाल में टेस्ट श्रृंखला में वेस्टइंडीज को मात दी थी, लेकिन उसने रिजर्व क्रिकेटरों की सूची में युवा बल्लेबाज जेम्स ब्रेसी और डॉन लारेंस को शामिल किया है। मैनचेस्टर में ओल्ड ट्रैफर्ड में पांच अगस्त से जैव सुरक्षित माहौल में दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में होने वाली श्रृंखला के अगले मैच एजिस बाउल और साउथैम्पटन (13 से 17 अगस्त और 21 से 25 अगस्त) में खेले जाएंगे।

विज्ञापन


इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के बयान में राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ ने कहा, 'वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट के बाद हम पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलेंगे जिसके लिये हमारी 14 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। काउंटी क्रिकेट शनिवार एक अगस्त से बहाल होगा। हम जैव सुरक्षित टेस्ट मैचों के अंदर रिजर्व खिलाड़ी रखना चाहते हैं, लेकिन साथ ही काउंटी क्रिकेट में खेलने के लिए रिजर्व खिलाड़ियों को मौका भी देना चाहते हैं, इसलिए इंग्लैंड पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में बदलाव कर सकता है।'
विज्ञापन


टीम और रिजर्व खिलाड़ी रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड पर रिपोर्ट करेंगे। मेजबान इंग्लैंड ने तीसरे और अंतिम टेस्ट में वेस्टइंडीज को 269 रन से हराकर विजडन ट्रॉफी जीती थी। इंग्लैंड टेस्ट टीम इस प्रकार है: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डॉमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जाक क्राउले, सैम करन, ओली पोप, डॉम सिबले, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, मार्क वुड। रिजर्व: जेम्स ब्रेसी, बेन फोक्स, जैक लीच और डॉन लारेंस।

विज्ञापन
विज्ञापन

ENGvPAK: No changes in Pakistani cricket team for test series against England

बल्लेबाजी कोच यूनुस खान ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने से होने वाली तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में उनके पुछल्ले बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। तीन टेस्ट की श्रृंखला पांच अगस्त से मैनचेस्टर में शुरू होगी। यूनुस ने कहा, 'हमें इंग्लैंड में श्रृंखला जीतनी है तो हमारे निचले क्रम के बल्लेबाजों को जुझारूपन दिखाना होगा। यह सभी सफल टीमों की निशानी है। सिर्फ शीर्ष छह सात बल्लेबाजों से नहीं होगा। निचले क्रम को भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना होगा।'

शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बाबर आजम पर रन बनाने का दारोमदार होगा और यूनुस ने कहा कि उसे अपने खेल को अगले स्तर तक ले जाना होगा। उन्होंने कहा, 'वह पिछले कुछ साल से पाकिस्तान के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। मैं चाहता हूं कि वह लंबी पारियां खेले। अपने शतक को 150 और 150 को दोहरे शतक में बदले।'

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में हालात के अनुकूल ढलना बल्लेबाजों के लिए सफलता की कुंजी होगा। कोरोना वायरस महामारी के बीच मानसिक पहलू के बारे में यूनुस ने कहा, 'कई बार निजी मसले खेल को काफी प्रभावित करते हैं। मैं कोशिश कर रहा हूं कि सब शांतचित्त रहें। कौशल और फिटनेस पर काम किया जा सकता है, लेकिन मानसिक मजबूती भी उतनी ही अहम है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed