भारत-इंग्लैंड के बीच बहुप्रतीक्षित 5 टेस्ट मैच की सीरीज बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन का खेल पूरी तरह टीम इंडिया के नाम रहा। एक समय मजबूत स्थिति में नजर आ रही इंग्लैंड चौथे सेशन में पूरी तरह बैकफुट पर चली गई। यह सबकुछ हुआ भारतीय कप्तान विराट कोहली की फुर्ती के चलते।
VIDEO: पहले रूट को किया रनआउट, फिर कोहली ने जश्न के साथ पूरा किया बदला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, इंग्लैंड की पारी के 63वें ओवर में विराट ने न सिर्फ इंग्लिश कप्तान जो रूट को रनआउट कर मैच का पासा पलट दिया बल्कि अपने जश्न के अंदाज से भी लाइमलाइट खींच ले गए।
पारी का 63वां ओवर रविचंद्रन अश्विन लेकर आए। इंग्लैंड की स्थिति बेहद मजबूत थी और उसका स्कोर 216 रन पर 3 विकेट था। दिन के आखिरी सत्र में जो रूट अपने शतक की ओर बढ रहे थे और भारत को विकेट की सख्त दरकार थी, अश्विन ने ओवर की तीसरी गेंद फेंकी जिसे रूट ने मिड विकेट की ओर खेला और दो रन चुराने चाहे।
तभी विराट कोहली ने चीते सी फुर्ती दिखाते हुए अपने एक शानदार डायरेक्ट थ्रो पर रन रूट को रनआउट कर न सिर्फ शतक से महरूम कर दिया साथ ही अपने खास अंदाज के जश्न से उनसे वनडे सीरीज का अपना बदला भी पूरा कर लिया।
देखें वीडियो:
The best bit about the Kohli mic drop is how he says ‘mic drop’ while he’s doing it. https://t.co/sbBFnh7pAw
— Richard Irvine (@richirvine) August 1, 2018