फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENGvIND: third day live updates of Southampton test match

तीसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, हासिल की 233 रन की विशाल बढ़त

Sun, 02 Sep 2018 06:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Sep 2018 06:30 AM IST
विज्ञापन
ENGvIND: third day live updates of Southampton test match
सैम करन

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच साउथहैम्पटन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाई थी। जिसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 273 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 27 रन की बढ़त हासिल हुई।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी पारी में मेजबान इंग्लैंड 8 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए लिए हैं। फिलहाल, सैम करन 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, जबकि दूसरे बल्लेबाज पिच पर बल्लेबाजी करने के लिए नहीं उतरे हैं। तीसरे दिन मेजबान ने 233 रन की बढ़त हासिल की। इस मुकाबले का चौथा दिन टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहेगा। इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। वहीं, टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।
विज्ञापन


इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल 4 ओवर में बिना किसी विकेट गंवाए 6 रन से आगे खेलना शुरू किया था। तीसरे दिन मेजबान इंग्लैंड 8 विकेट खोकर 254 रन बटोर पाई। तीसरे ने दिन बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड का पहला विकेट एलिस्टर कुक (12) के रूप में लगा। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कुक को स्लिप पर खड़े फील्डर केएल राहुल के हाथों कैच आउट करवाकर भारत को दूसरी पारी में पहली सफलता दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद क्रीज पर कीटोन जेनिंग्स का साथ देने उतरे इंंग्लैंड की पहली पारी के हीरो मोइन अली (9) भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की बाहर जाती गेंद पर छेड़छाड़ करने की वजह से वह स्लिप में खड़े फील्डर केएल राहुल को कैच देकर अपना विकेट गंवा बैठे।

तीसरे दिन लंच से पहले टीम इंडिया के हाथ तीसरी बड़ी सफलता ओपनर कीटोन जेनिंग्स के रूप में लगी। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 36 के स्कोर पर जेनिंग्स को एलबीडब्लयू आउट किया। जेनिंग्स के विकेट पर लिए गए रिव्यू में अंपायर ने अपना फैसला बरकरार रखा।

लंच के बाद लौटते ही पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। अपनी पहली गेंद खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो बिना खाता खोले शमी की एक बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

इसके बाद क्रीज पर कप्तान जो रूट का साथ देने उतरे बेन स्टोक्स के साथ मिलकर स्कोरबोर्ड को बखूबी आगे बढ़ाया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी हुई, लेकिन दोनों की जोड़ी को एक बार फिर शमी तोड़ने में कामयाब हुए। शमी ने इशांत शर्मा के ओवर में रूट (48) को नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट कर दिया।

इसके बाद बेन स्टोक्स के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए जोस बटलर ने शानदार पारी खेली। दोनों की इस जोड़ी को अश्विन ने अपने 15वें ओवर में तोड़ा। बटलर के साथ 7वें विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी पूरी करने के बाद स्टोक्स (30) अश्विन की फिरकी के जाल में फंस गए। 

इसके बाद 85वें ओवर की आखिरी गेंद पर इशांत शर्मा को टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने जोस बटलर को एलबीडब्ल्यू ऐउट किया। उन्होंने 122 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 69 रन की शानदार पारी खेली। सातवें विकेट के लिए करन और बटलर के बीच 55 रन की साझेदारी हुई।

इससे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम की पहली पारी 273 रन पर सिमटी, जो इंग्लैंड के खड़े किए गए 246 रन के स्कोर से 27 रन ज्यादा थे। टीम इंडिया की तरफ से चेतेश्वर पुजारा ने सर्वाधिक नाबाद 132 रन की पारी खेली। 92वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्म्द शमी ने आदिल राशिद (11) को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसी के साथ तीसरे दिन का खेल खत्म हुआ। शमी के अलावा इशांत शर्मा ने 2, जबकि बुमराह और अश्विन ने 1-1 विकेट हासिल किए।

टीमें -

टीम इंडिया : लोकेश राहुल, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह। 

इंग्लैंड : एलिस्टर कुक, कीटन जेनिंग्स, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, मोइन अली, सैम करन, आदिल राशिद, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed