फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENGvIND: Indian cricket team announced for last two test, vijay dropped, shaw get schance

आखिरी दो टेस्ट के लिये भारतीय टीम घोषित : पृथ्वी, विहारी टीम में, विजय और कुलदीप बाहर

Thu, 23 Aug 2018 06:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 06:15 AM IST
विज्ञापन
ENGvIND: Indian cricket team announced for last two test, vijay dropped, shaw get schance

तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड पर 203 रन की विशाल जीत के बाद अंतिम 2 टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम के कप्तान रहे पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी जैसे युवा खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया गया है।

विज्ञापन


लगातार खराब प्रदर्शन दोहराते आ रहे सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को बाहर किया गया है। विजय ने बर्मिंघम में दो पारियों में 20 और छह रन बनाए थे जबकि शिखर धवन और केएल राहुल बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि चाइनामैन कुलदीप यादव को अतिरिक्त बल्लेबाज को टीम में जगह देने के लिए बाहर किया गया।
विज्ञापन


इंग्लैंड की तेज गेंदबाजों की मददगार पिचों पर तीसरे स्पिनर की जरूरत नहीं है। बताते चले कि चौथा टेस्ट 30 अगस्त से साउथहैम्पटन में खेला जाएगा। 

टीम इस प्रकार है-

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करूण नायर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, हनुमा विहारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed