फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   english cricket coach flower wants icc to improve drs

फ्लावर भी बोले, आईसीसी करे डीआरएस में सुधार

Tue, 06 Aug 2013 06:11 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 06 Aug 2013 06:11 PM IST
विज्ञापन
english cricket coach flower wants icc to improve drs

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क और इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक के बाद अब इंग्लिश टीम के कोच एंडी फ्लावर ने भी डिसिजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) में सुधार की मांग की है।

विज्ञापन


दोनों देशों के बीच चल रही एशेज सीरीज में कई विवादास्पद फैसलों से खिलाड़ी खुश नहीं हैं। इंग्लैंड टीम के कोच एंडी फ्लावर एशेज सीरीज जीतने से तो काफी खुश हैं लेकिन डीआरएस पर उन्होंने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


मैनचेस्टर में खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद फ्लावर ने कहा कि डीआरएस सिर दर्द बन रहा है और आईसीसी को इसमें जल्द सुधार करना चाहिए। एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन डीआरएस से आउट दिए जाने से खुश नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लावर ने कहा, ‘अंपायरिंग काफी मुश्किल काम है लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि डीआरएस इस्तेमाल करने का एक स्पष्ट प्रोटोकाल है और उस पर कायम रहना चाहिए। अगले दो टेस्ट मैचों में थोड़े शांत तरीके से फैसला लेने की जरूरत है। मेरे विचार से इसमें कुछ सुधार हो सकता है।’

उन्होंने कहा, ‘इस तकनीक का इस्तेमाल करने और इसे इस्तेमाल करने वाले विशेषज्ञों में भी सुधार हुआ है जो जानते हों कि इस तकनीक का कै से इस्तेमाल होता है जिससे बेहतर परिणाम हासिल हो सके।’

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क और इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक सीरीज में डीआरएस के इस्तेमाल को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं।

क्लार्क ने कहा था, ‘मैं डीआरएस का प्रशंसक हूं। मैं खेल में तकनीक के इस्तेमाल का भी प्रशंसक हूं लेकिन वास्तव में कुछ अवसरों पर दोनों ही टीमें इसे लेकर भ्रमित थी।’


वहीं, कुक ने कहा था, ‘मैं इस बात को लेकर वास्तव में भ्रमित हूं कि आखिर क्यों कुछ निश्चित फैसले बदल दिए गए और कुछ फैसले नहीं बदले गए। मुझे नहीं लगता कि यह सिर्फ इंग्लैंड कैंप सोच रहा है बल्कि दोनों ही टीमें यह महसूस कर रही होंगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed