फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England won one end only test match against Ireland

महज 38 रन पर सिमटी आयरलैंड, इंग्लैंड ने मैच जीतकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास

Fri, 26 Jul 2019 08:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 26 Jul 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
England won one end only test match against Ireland
क्रिस वोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए साबित कर दिया कि दो हफ्ते पहले उनका विश्व कप जीतना कोई तुक्का नहीं था। पहली पारी में 85 रन पर ऑलआउट होने के बाद आयरलैंड को मैच के तीसरे ही दिन महज 38 रन पर समेटते हुए इंग्लैंड ने 143 रन से यह एकमात्र टेस्ट मैच (चार दिवसीय) अपने नाम किया।

विज्ञापन


112 साल बाद ऐसा मौका आया जब पहली पारी में इतना कम स्कोर बनाने वाली टीम ने मैच जीता हो, इसके पहले 1907 में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लीड्स में पहली पारी में सिर्फ 76 रन बनाए थे। बावजूद इसके यह मैच 53 रन से अंग्रेज टीम जीतने में कामयाब रही थी।
विज्ञापन


24 जुलाई को शुरू हुए इस टेस्ट मैच के पहले ही दिन इंग्लिश टीम लंच तक 85 रन पर सिमट गई थी। जवाब में आयरलैंड 207 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 122 रन की बढ़त ले लेती है। इसके बाद अपनी दूसरी पारी में इंग्लैंड 303 रन बनाकर फिर सिमट जाती है। विश्व चैंपियन इंग्लैंड की तरफ से नाइटवाचमैन जैक लीच ने 92 और अपना पहला टेस्ट खेल रहे जेसन रॉय ने 72 रन बनाए। इन दोनों के अलावा बाकी इंग्लिश बल्लेबाज फिर से नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से महज तीन टेस्ट मैच का अनुभव रखने वाली आयरलैंड के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका था। 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरिश टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। तेज गेंदबाज क्रिस वॉक्स (17/6) और स्टुअर्ट ब्रॉड ((19/4) की जबरदस्त गेंदबाजी की बदौलत आयरलैंड 38 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस तरह इकलौता टेस्ट मैच 143 रन से जीत लिया।

1955 के बाद पहली बार कोई टीम इतने कम स्कोर पर आउट हुई थी। लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लिश टीम ने करीब डेढ़ घंटे और 15.4 ओवरों में आयरलैंड का बोरिया बिस्तर बांध दिया। जेम्स मैक्कोलम को छोड़कर कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। मैक्कोलम के बाद मार्क अडेयर के बल्ले से 8 रन बने।


टेस्ट इतिहास का सातवां न्यूनतम स्कोर
आयरलैंड की टीम 15.4 ओवर में सिमट गई जो कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में गेंदों का सामना करने के मामले में चौथी सबसे छोटी पारी है। साथ ही पिछले 92 साल में पहली बार कोई टीम इतने कम ओवर खेल पाई है। यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सातवां न्यूनतम स्कोर भी है। सबसे कम 26 रन पर ऑलआउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है। इंग्लैंड ने ही 25 मार्च 1955 को सस्ते में समेटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed