ENG vs SL: जो रूट के वन-डे में 6000 रन पूरे, विवियन रिचर्ड्स जैसे दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल
वन-डे अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम दर्ज है। उन्होंने 123 पारी में यह कमाल किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वन-डे में एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 6000 रन (141 पारी) पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए।
रूट ने की विवियन रिचर्ड्स की बराबरी
बता दें कि सबसे तेज 6000 रन बनाने के मामले में रूट ने वेस्टइंडीज के महान दिग्गज विवियन रिचर्ड्स की बराबरी की। उन्होंने 26वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दो लेकर यह खास उपलब्धि हासिल की। इसके साथ वह वन-डे में यह कमाल करने वाले संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले हाशिम अमला, विराट कोहली और केन विलियमसन यह कमाल कर चुके हैं।
Joe Root reaches 6️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ ODI runs! 🙌
He gets to the mark in his 141st innings - only Hashim Amla, Virat Kohli and Kane Williamson have done it quicker! #ENGvSL pic.twitter.com/5Vi4SA6AlVविज्ञापन विज्ञापन— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 29, 2021
सबसे तेज 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम
बता दें कि वन-डे अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम दर्ज है। उन्होंने 123 पारी में यह कमाल किया था। वहीं, दूसरे नंबर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं, जिन्होंने सबसे तेज छह हजार रन बनाने के लिए 136 पारी का सहारा लिया था। तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हैं, जिन्होंने 139 पारी में यह कमाल किया था।
Joe Root is the joint fourth-fastest to 6000 ODI runs 💪 #ENGvSL pic.twitter.com/TwvkOJpxDO
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 29, 2021
रूट ने जड़ा करियर का 34वां अर्धशतक
बता दें कि जो रूट का यह 150वां वन-डे मैच था। इस दौरान उन्होंने करियर का 34वां वन-डे अर्धशतक लगाया। 26वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन के साथ उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की। रूट 79 रन बनाकर नाबाद रहे।