फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England vs Sri Lanka: England beat Sri Lanka by 211 runs inside four days at first Test

इंग्लैंड की पहले टेस्ट में श्रीलंका पर बड़ी जीत, 211 रन से मेजबान को रौंदा

Fri, 09 Nov 2018 07:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Nov 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
England vs Sri Lanka: England beat Sri Lanka by 211 runs inside four days at first Test

इंग्लैंड ने श्रीलंका को शुक्रवार को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में 211 रन से करारी शिकस्त दी जो उसकी विदेशों में खेले गए पिछले 13 मैचों में पहली जीत है। दुनिया में बाएं हाथ के सबसे सफल स्पिनर रंगना हेराथ आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज थे।

विज्ञापन


रंगना हेराथ का यह आखिरी टेस्ट मैच था। उन्होंने इस मैच के बाद संन्यास लेने की पहले ही घोषणा कर दी थी। इस तरह से श्रीलंका अपने इस सफल स्पिनर को जीत से विदाई देने में नाकाम रहा। 
विज्ञापन


श्रीलंका के सामने जीत के लिए 462 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम मैच के चौथे दिन 250 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड की तरफ से मोईन अली ने चार और जैक लीच ने तीन विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड ने पहली पारी में 139 रन की बढ़त बनाई थी और फिर गुरुवार को कीटोन जेनिंग्स के नाबाद 146 रन की मदद से अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 322 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी।


श्रीलंका ने आज सुबह बिना किसी नुकसान के 15 रन से आगे खेलना शुरू किया। सलामी बल्लेबाज कौशल सिल्वा और दिमुथ करूणारत्ने ने पहले घंटे में इंग्लैंड के दमदार गेंदबाजी आक्रमण का जमकर सामना किया। मगर इन दोनों ने आक्रामक शॉट खेलने के प्रयास में अपने विकेट गंवाए।

कौशल सिल्वा (30) लीच पर स्वीप करने के प्रयास में पगबाधा आउट हुए जबकि करूणारत्ने (26) को मोईन ने अपनी ही गेंद पर कैच किया। धनंजय डीसिल्वा (21) आत्मविश्वास से भरी शुरुआत करने के बाद सुबह के सत्र के आखिरी ओवर में बेन स्टोक्स की गेंद पर कप्तान जो रूट को कैच दे बैठे।

लंच के बाद कुसाल मेंडिस (45) ने लीच पर लगातार दूसरा लंबा शॉट खेलने के प्रयास में हवा में लहराता कैच दिया। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गुरुवार को मैदान पर नहीं उतर पाने वाले कप्तान दिनेश चंदीमल (11) को लीच ने बोल्ड किया। 

निरोशन डिकवेला (16) तीसरे सत्र की पहली गेंद पर स्लिप में मोईन को कैच दे बैठे। इसके बाद 18 रन के निजी योग पर जीवनदान पाने वाले एंजेला मैथ्यूज (53) भी अर्धशतक पूरा करके आउट हो गए।


मोईन की गेंद पर जोस बटलर ने मिडविकेट पर उनका कैच लिया। उनके बाद अकिला धनंजय (आठ) और दिलरूवान परेरा (30) पवेलियन लौटे जबकि हेराथ पांच रन बनाकर रन आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed