मेजबान इंग्लैंड ने विश्व कप में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की है। गुरूवार को लंदन के ओवल स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका को 104 रनों से करारी मात दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 311 रन बनाए। जवाब में प्रोटियाज टीम 39.5 ओवर में 207 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और मैच हार गई। ऐसे में आइए जानते हैं इंग्लैंड की शानदार जीत के कौन रहे पांच हीरो?
मेजबान इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को किया चारों खाने चित, पहली जीत के ये रहे पांच हीरो
बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने विश्व कप के पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से दक्षिण अफ्रीका को मुश्किल में डाला। बल्लेबाजी में उन्होंने 79 गेंदों में 9 चौके की मदद से 89 रन की जबरद्सत पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में स्टोक्स ने दो विकेट झटके। इसके अलावा फील्डिंग में उन्होंने जिस तरह से एंडिले फेहलुकवायो का कैच पकड़ा वो वाकई लाजवाब था।
जो रूट
जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए जो रूट ने शानदार अर्शतकीय पारी खेली। रूट ने 59 गेंदों में 5 चौके की मदद से 51 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए रूट और रॉय के बीच 106 रनों की शानदार साझेदारी हुई।
इयोन मॉर्गन
आज के इस मुकाबले में कप्तान मॉर्गन ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 60 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मॉर्गन और स्टोक्स के बीच चौथे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी हुई।
जेसन रॉय
इंग्लैंड के सलामी बललेबाज जेसन रॉय ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने 53 गेंदों में 8 चौके की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।