{"_id":"60c3a3c58ebc3e00d175f004","slug":"england-vs-new-zealand-devon-conway-will-young-give-nz-advantage-on-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs NZ: डेवोन कॉन्वे-विल यंग के दम पर मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, ब्रॉड ने बनाया मुकाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs NZ: डेवोन कॉन्वे-विल यंग के दम पर मजबूत स्थिति में न्यूजीलैंड, ब्रॉड ने बनाया मुकाम
Fri, 11 Jun 2021 11:26 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:26 PM IST
सार
डेवोन कॉन्वे (80) और विल यंग (82) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
विज्ञापन
डेवोन कॉन्वे
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए थे। क्रीज पर रॉस टेलर 46 रन बनाकर नाबाद हैं। बता दें कि इंग्लैंड की पहली पारी 303 पर सिमटी थी। इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल 258/7 से आगे खेलना शुरू किया था। कीवी टीम की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विल यंग और कॉन्वे खेली शानदार पारी
वहीं, दूसरे दिन डेब्यू टेस्ट में ही दोहरा शतक लगाकर तमाम रिकॉर्ड्स बनाने वाले कॉन्वे ने दूसरे टेस्ट में भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 143 गेंदों में 12 चौके की मदद से 80 रन बनाए, जबकि विल यंग ने भी 82 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। कॉन्वे और यंग के बीच दूसरे विकेट के लिए 122 रन की शतकीय साझेदारी हुई।
विज्ञापन
ब्रॉड ने हासिल की खास उपलब्धि
स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस मैच में टॉम लाथम और डेवोन कॉन्वे के विकेट लेते ही एक शानदार रिकॉर्ड बनाया। वह वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज कर्टनी वाल्श (519) को पीछे छोड़कर तीसरे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। बता दें कि सर्वाधिक टेस्ट खेलने के मामले में ब्रॉड ने दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (147 टेस्ट) को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि इस मैच से पहले ब्रॉड ने 147 टेस्ट में 27.87 की शानदार औसत से 518 विकेट लिए थे।
विज्ञापन