फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England vs india: sunil gavaskar praises ben stokes, and what say about joe root

ENG vs IND: इस खिलाड़ी का न खेलना इंग्लैंड का दुर्भाग्य है, जानें गावस्कर ने किसे लेकर कही ये बात

Mon, 23 Aug 2021 04:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 23 Aug 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
England vs india: sunil gavaskar praises ben stokes, and what say about joe root
सुनील गावस्कर - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के पास स्टार खिलाड़ियों की भरमार है लेकिन टीम उनको खिलाड़ियों को वापस बुलाने में असमर्थ है। गावस्कर का इशारा कप्तान जो रूट की तरफ है। उनका कहना है कि अगर वो रूट यानी इंग्लैंड के कप्तान होते तो उन स्टार खिलाड़ियों को वापस जरूर बुलाते। पूर्व भारतीय कप्तान ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड को भारत से मिली 151 रन की हार को लेकर उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि यह हार इंग्लैंड के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थी। भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए। कप्तान जो रूट के को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे टिक न सका। 

विज्ञापन

गावस्कर ने बेन स्टोक्स की तारीफ करते हुए कहा कि मेजबान टीम ने इस खिलाड़ी की कमी खली जो मैच में एक बड़ा अंतर पैदा कर सकता था। दरअसल, पूर्व भारतीय कप्तान ने द टेलीग्राफ इंडिया के लिए अपने नए कॉलम में लिखा, 'अगर मैं जो रूट होता तो मैं बेन स्टोक्स से वापस आने और खेलने के लिए कहता। स्टोक्स ऐसे खिलाड़ी हैं, जो किसी भी वक्त मैच का रुख पलट सकते हैं। वह बल्ले और गेंद दोनों से मैच को पलटने का माद्दा रखते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'अफसोस की बात है कि कोई व्यक्ति जो क्रिकेट खेलने के लिए पैदा हुआ था, वह ऐसा करने में असमर्थ है और यह न केवल इंग्लैंड का दुर्भाग्य है, बल्कि क्रिकेट की दुनिया का भी है, क्योंकि स्टोक्स जैसे खिलाड़ी पीढ़ियों में एक क्रिकेटर होते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय मेजबान इंग्लैंड मुश्किल दौर से गुजर रहा है। तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। कंधे की चोट के कारण तेज गेंदबाज मार्क वुड लीड्स में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए है। मौजूदा समय में इंग्लैंड के कई स्टार खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर चल रह रहे हैं, जिसकी कमी मेजबान टीम को खल रही है। इनमें स्टुअर्ट ब्रॉड, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स का नाम शामिल हैं। वहीं, टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूरी बना लिया है। इस ऑलराउंडर ने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की वन-डे में 3-0 से जीत के बाद अनिश्चितकालीन अवकाश ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed