फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England vs Australia, Ashes series, third test, second Day

तेज गेंदबाजों ने दिखाया जलवा, दो दिन में झटक लिए 27 विकेट

Fri, 31 Jul 2015 11:15 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 31 Jul 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन
England vs Australia, Ashes series, third test, second Day

तेज गेंदबाजों के लाजवाब प्रदर्शन के कारण एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट महज तीन दिन में ही खत्म होने के आसार बढ़ गए हैं। पिछले दो दिनों में गेंदबाजों ने कुल 27 विकेट झटक लिए हैं। इन 27 में से 17 विकेट ऑस्ट्रेलिया के गिरे हैं।

विज्ञापन


बर्मिंघम के एजबस्टन में खेले जा रहे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था जो बुरी तरह से गलत साबित हुआ और उस पर हार का संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन


सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 145 रनों से पिछड़ने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी दूसरी पारी में 168 रन के कुल योग पर सात विकेट गंवाकर हार की कगार पर पहुंच गई है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय पीटर नेविल 37 रन और मिचेल स्टार्क सात रन बनाकर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 23 रनों की हो गई है हालांकि उसके पास सिर्फ तीन विकेट ही शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगारू टीम की दूसरी पारी में 7 में से उसके 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छु सके। पांच मैचों की सीरीज में दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर 1-1 से बराबरी पर हैं।

दूसरी पारी में फिन के 'पंजे' से उलझ गई ऑस्ट्रेलियाई पारी

England vs Australia, Ashes series, third test, second Day

पहली पारी में महज 136 रन बनाकर आउट होने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और तेज गेंदबाज स्टीवन फिन की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे कंगारू बल्लेबाज आए राम गए राम बनकर रह गए।

हालांकि विकेट की लेने की शुरुआत स्टुअर्ट ब्रॉड ने की। ओपनर क्रिस रोजर्स छह रन बनाकर चलते बने। रोजर्स को ब्रॉड की गेंद पर पगबाधा आउट दिया गया। स्टीवन स्मिथ भी आठ रन बनाकर आउट हुए। उन्हें स्टीवन फिन ने जोस बटलर के हाथों कैच कराया।

फॉर्म की तलाश में जुटे कप्तान माइकल क्लार्क (3) भी सस्ते में चलते बने। एडम वोग्स को फिन ने खाता भी नहीं खोलने दिया। मिचेल मार्श को छह रन के निजी योग पर बोल्ड कर फिन ने अपना चौथा शिकार किया। डेविड वॉर्नर 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेम्स एंडरसन ने आउट किया।

मिचेल जॉनसन 14 रन बनाकर फिन के शिकार हुए। इंग्लैंड की ओर से फिन ने सबसे अधिक 5 विकेट चटकाए जबकि एंडरसन और ब्रॉड के खाते में एक-एक विकेट गए।

इससे पहले, इंग्लैंड ने जोए रूट (63), मोइन अली (59) और इयान बेल (53) की अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत अपनी पहली पारी में 281 रन बनाए।

इंग्लैंड ने पहले दिन की खेल की समाप्ति पर तीन विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए थे। कल के नाबाद लौटे बल्लेबाज रूट (30) और जॉनी बेयरस्टो (01) ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत की। बेयरस्टो अपने कल के स्कोर में सिर्फ चार रन और जोड़ सके और चलते बने। स्टोक्स (शून्य) को जॉनसन की गेंद पर नेविल ने विकेट के पीछे लपका।

बटलर को नौ रन के निजी योग पर लियोन की गेंद पर अंपायर ने पगबाधा करार दिया। ब्रॉड ने 55 गेंदों पर 31 रन बनाए। एंडरसन (3) के रूप में इंग्लैंड ने अपना अंतिम विकेट खोया। फिन खाता खोले बिना नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेजलवुड और लियोन ने तीन-तीन जबकि जॉनसन और स्टार्क ने दो-दो विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed