{"_id":"5f139d2b8ebc3e9fa92564a2","slug":"england-v-west-indies-rain-wipes-out-day-three-of-second-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा टेस्ट: बारिश ने धोया तीसरे दिन का खेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरा टेस्ट: बारिश ने धोया तीसरे दिन का खेल
Sun, 19 Jul 2020 06:38 AM IST
संदीप भट्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 19 Jul 2020 06:38 AM IST
विज्ञापन
बारिश के कारण इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। वेस्टइंडीज की टीम रविवार को अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 32 रन से आगे खेलने उतरेगी। क्रेग ब्रेथवेट छह और अलजारी जोसेफ 14 रन पर अविजित हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने पहली पारी नौ विकेट पर 469 के स्कोर पर घोषित की थी। इंग्लैंड तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रहा है। अब मेजबान टीम के पास जीत दर्ज करने के लिए दो दिन ही बचे हैं। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने कहा कि हमें दो दिन में 19 विकेट लेने होंगे। उन्होंने कहा कि पिच से मदद मिल रही है। हमें हालात को भुनाना होगा। हमारे पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है।
विज्ञापन